Hot News

खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

Khan Sir Hearing: पटना के चर्चित खान सर के मामले में शनिवार को कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने का फैसला लिया गया. कोर्ट ने अगले आदेश तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. साथ ही उनके तीन स्टाफ को भी राहत दी गई है. कोर्ट की ओर से ‘नो कोर्सिव’ मिला है. इसका मतलब यह होता है कि अगले आदेश तक उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी.

कोर्ट में पुलिस ने पेश की केस डायरी

जानकारी के मुताबिक, खान सर के दोनों गार्ड्स को ज्यूडिशियल कस्टडी में रखा जाएगा. अब इस मामले में अगली सुनवाई 25 जून को होगी. बताया जा रहा है कि शनिवार को कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से केस डायरी पेश की गई. ऐसे में खान सर को एक बार फिर बड़ी राहत मिल गई है.

खान सर के वकील ने क्या बताया?

कोर्ट में सुनवाई को लेकर खान सर के वकील ने बताया कि पुलिस की ओर से केस डायरी पढ़ने के लिए हैंडओवर किया गया है. 25 तारीख को फाइनल हियरिंग होगी. खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है. उनके 3 अन्य स्टाफ को लेकर भी फैसला लिया गया है.

खान सर ने दायर की थी जमानत याचिका

फायरिंग मामले में खान सर की ओर से अग्रिम जमानत याचिका पटना सिविल कोर्ट में दायर की गई थी. खान सर ने अपनी जमानत याचिका में कहा था कि हम पर लगे आरोप निराधार हैं. गोली चलने के मामले से मेरा कोई संबंध नहीं है. खान सर के अलावा उनके फायरिंग करने वाले दोनों गार्ड्स की बेल के लिए भी अप्लाई किया गया था.

रौशन आनंद ने खान सर पर लगाया आरोप

खान सर और रौशन आनंद के बीच मामला लगातार गरमाया हुआ है. पिछले दिनों रौशन आनंद जब जेल से बाहर आए थे तब उन्होंने खान सर पर हत्या का आरोप लगाया था. उन्होंने यह भी कहा था कि जेल में उनकी हत्या की साजिश रची गई थी. प्रिंस यादव की हत्या का आरोप उन्होंने खान सर पर लगाया था. साथ ही वे कदमकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन मामला दर्ज नहीं होने पर देर रात थाने के बाहर ही उन्होंने धरना दिया था.

Also Read: ‘आकाश यादव लालू जी और मुझे मारने की साजिश कर रहा’, तेज प्रताप का आरोप- 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

The post खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top