Jharkhand Liquor Scam: रांची, अजय दयाल-झारखंड शराब घोटाले में गिरफ्तार आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) को दो दिनों की रिमांड मिली है. एसीबी की विशेष अदालत ने इस बाबत आदेश दिया है. एसीबी की ओर से इनसे पूछताछ के लिए 7 दिनों की रिमांड मांगी गयी थी. आज बुधवार को सुनवाई के बाद विशेष अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया था. इसके बाद एसीबी को दो दिनों की रिमांड का लेने आदेश जारी किया. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारी इनसे दो दिनों तक पूछताछ करेंगे.
The post झारखंड शराब घोटाले में अरेस्ट IAS विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए ACB को मिली 2 दिनों की रिमांड appeared first on Naya Vichar.

