Hot News

Nirmala Sitharaman Net Worth: आखिर क्यों कर्ज में हैं निर्मला सीतारमण? जानिए कितनी संपत्ति की मालिक हैं वित्त मंत्री

Nirmala Sitharaman Net Worth: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए आवश्यक धनराशि नहीं है. यह बयान चौंकाने वाला है, क्योंकि वह देश की वित्तीय व्यवस्था की प्रमुख हैं. आइए, उनके संपत्ति विवरण पर एक नजर डालते हैं.

Nirmala Sitharaman की कुल संपत्ति

राज्यसभा नामांकन के दौरान प्रस्तुत हलफनामे के अनुसार, 2022 में निर्मला सीतारमण की कुल संपत्ति लगभग 2.53 करोड़ रुपये थी. इसमें 1.87 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 65.55 लाख रुपये की चल संपत्ति शामिल है. इसके साथ ही, उन पर 26.91 लाख रुपये का कर्ज भी है. 

Nirmala Sitharaman की चल संपत्ति

  • वाहन: निर्मला सीतारमण के पास एक बजाज चेतक स्कूटर है, जिसकी कीमत 28,200 रुपये है.
  • नकद राशि: उनके बैंक खाते में मात्र 7,350 रुपये नकद हैं.
  • पीपीएफ खाता: उनके पीपीएफ खाते में 1,59,763 रुपये जमा हैं.
  • म्यूचुअल फंड निवेश: उन्होंने म्यूचुअल फंड में 5,80,424 रुपये का निवेश किया है.
  • बीमा पॉलिसी: उनके पास कोई बीमा पॉलिसी नहीं है.

Nirmala Sitharaman की अचल संपत्ति

  • हैदराबाद में आवासीय संपत्ति: इसकी कीमत 1,70,51,400 रुपये है.
  • कुंतलूर में गैर-कृषि भूमि: इसकी कीमत 17,08,800 रुपये है.

ऋण विवरण

निर्मला सीतारमण पर कुल 26.91 लाख रुपये का कर्ज है, जिसमें शामिल हैं

  • होम लोन: 5,44,822 रुपये
  • ओवरड्राफ्ट: 2,53,055 रुपये
  • मॉर्गेज लोन: 18,93,989 रुपये

सोना और चांदी

उनके पास लगभग 315 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 19.4 लाख रुपये से 21.18 लाख रुपये के बीच है. साथ ही, उनके पास 3.98 लाख रुपये मूल्य की चांदी भी है.

Nirmala Sitharaman की वेतन

प्रशासनी आंकड़ों के अनुसार, वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण का मासिक वेतन लगभग 4,00,000 रुपये है.

Also Read : सिगरेट पीना हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ाया गया टैक्स

The post Nirmala Sitharaman Net Worth: आखिर क्यों कर्ज में हैं निर्मला सीतारमण? जानिए कितनी संपत्ति की मालिक हैं वित्त मंत्री appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top