Hot News

आ गई धुरंधर फिल्म के लुक वाली बाइक, रेट्रो फील और 249cc इंजन के साथ Honda CB250SS Scrambler पेश

Honda ने अपनी नई स्क्रैम्बलर बाइक को चीन में पेश कर दिया है. यह बाइक देखने में धुरंधर फिल्म में इस्तेमाल की गई बाइक जैसी लगती है. हालांकि उस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह ने Triumph Bonneville T120 Black का मॉडिफाइड वर्जन इस्तेमाल किया था. लेकिन ये बाइक बिना मॉडिफिकेशन के भी वैसी ही लगती है.

ये 250cc की क्लासिक लुकिंग बाइक अभी कॉन्सेप्ट स्टेज में है, यानी अभी सिर्फ इसका डिजाइन पेश किया गया है. ये कब लॉन्च होगी, कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है. इसे चीन में हुए CIMA मोटरसाइकिल ट्रेड शो में ‘Honda CB250SS Scrambler’ में पेश किया गया. ये बाइक मॉडर्न और क्लासिक लुक का बेहतरीन कॉम्बो है.   

कैसा है इस धांसू बाइक का डिजाइन?

देखने में ये बाइक काफी आकर्षक लग रही है. इसका लुक आकर्षक और मजबूत दिखता है. इसमें कंपनी ने नियो-रेट्रो डिजाइन दिया है, जो इसे सड़क पर चलने वाली किसी भी आम बाइक से काफी अलग बनाता है.

  • हेडलाइट: फ्रंट में गोल LED हेडलाइट दी गई है, जिसके अंदर चार प्रोजेक्टर लाइटें और बाहर एक प्रोटेक्शन गार्ड लगा है.
  • फ्यूल टैंक: इसमें टियरड्रॉप (आंसू के आकार का) फ्यूल टैंक है, जिस पर सफेद और लाल रंग के खूबसूरत ग्राफिक्स और CB250SS की ब्रांडिंग है.
  • प्रीमियम लुक: शानदार ब्राउन कलर की रिब्ड सीट, गोल्डन फिनिश वाले फ्रंट सस्पेंशन (USD फोर्क्स) और गियरबॉक्स केसिंग इसे बेहद प्रीमियम बनाते हैं.
  • सुरक्षा: इंजन की सुरक्षा के लिए नीचे एक मजबूत बैश प्लेट और रेडिएटर के सामने सफेद ग्रिल भी दी गई है.

ये भी पढ़ें: ऐसी बाइक मॉडिफिकेशन कहीं नहीं देखी होगी, गजब की 5 कस्टम मोटरसाइकिल, रॉयल एनफील्ड को देखकर उड़ जाएंगे होश!

बाइक ऑफ-रोडिंग के लिए कितनी परफेक्ट?

Honda ने इसे ऑफ-रोडिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है. इस बाइक में खराब रास्तों पर चलने के लिए ब्लॉक-पैटर्न वाले डुअल-पर्पज टायर दिए गए हैं. इसका साइलेंसर भी ऊपर की तरफ उठा हुआ है, जो देखने में काफी आकर्षक लग रहा है. हालांकि, इसमें 17 इंच के पहिये हैं, जो देखने में छोटे लगते हैं. इस बाइक की ऑफ-रोडिंग क्षमता कितनी होगी, ये बाइक लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगा.

इंजन और स्मार्ट फीचर्स

  • इंजन: इसमें 249cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है. माना जा रहा है कि यह इंजन जापान में बिकने वाली Honda Rebel 250 से लिया जा सकता है, जो करीब 26 bhp की पावर और 22 Nm का टॉर्क देता है.
  • फीचर्स: इस बाइक में नेविगेशन और मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए Honda RoadSync Gen 2 तकनीक के साथ एक गोल TFT डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है.

क्या हिंदुस्तान में होगी लॉन्च?

यह बाइक कब आएगी अभी कंपनी ने इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं की है. फिलहाल ये बाइक सिर्फ एक कॉन्सेप्ट है, जिसे चीन में दिखाया गया है. Honda ने अभी तक इसके प्रोडक्शन मॉडल, कीमत या हिंदुस्तान समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. हालांकि अगर कंपनी इसे बाजार में उतारती है, तो इसके रेट्रो-क्लासिक लुक के कारण ये युवाओं को खासा प्रभावित करेगी.

ये भी पढ़ें: ₹67,100 की शुरुआती कीमत, नया LED लुक और शानदार कलर्स, त्योहारों से पहले लॉन्च हुई नई TVS Radeon, डेली कम्यूटर के लिए है बेस्ट

नोट: अगर आपके मन में भी कोई सवाल है जो आप हमसे या हमारे एक्सपर्ट से पूछना चाहते हैं, तो हमें imsuyash001@gmail.com पर मेल कर सकते हैं.

The post आ गई धुरंधर फिल्म के लुक वाली बाइक, रेट्रो फील और 249cc इंजन के साथ Honda CB250SS Scrambler पेश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top