Hot News

ईगो क्लैश! हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल के बीच क्या चल रहा है? टॉस और विकेट पर ये कैसा व्यवहार

IPL 2025 Eliminator GT vs MI: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिखा दिया कि वे पांच बार की चैंपियन ऐसे ही नहीं हैं. पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी दोनों ही पक्षों में उन्होंने अपना दबदबा बनाए रखा. रोहित शर्मा की बैटिंग और फिर जसप्रीत बुमराह की कसी हुई बॉलिंग ने अब तक शानदार प्रदर्शन कर रही शुभमन गिल की टाइटंस को उठने का मौका ही नहीं दिया और मुंबई ने 20 रन से मुकाबले को अपने नाम करते हुए क्वालिफायर-2 में जगह बना ली. वैसे इस मैच में कोई ऐसा विवाद तो सामने नहीं आया, लेकिन कुछ हद तक मनमुटाव की-सी स्थिति जरूर दिखी. गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टक्कर से पहले ही तनाव अपने चरम पर था इसी बीच शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या के बीच हुआ एक अजीब पल सोशल मीडिया पर छा गया और वो भी पहले गेंद फेंके जाने से पहले.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम को फ्लडलाइट्स की रोशनी के बीच हुए टॉस के दौरान, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान में उतरे. टॉस जीतने के बाद जब हार्दिक पांड्या रवि शास्त्री की ओर बातचीत के लिए मुड़े, तो ऐसा लगा जैसे वह शुभमन गिल से हाथ मिलाने जा रहे हैं. उसी समय शुभमन भी पीछे मुड़कर प्रतिक्रिया देने लगे, लेकिन दोनों ही कप्तानों ने झिझकते हुए अपना हाथ पीछे खींच लिया, जिससे यह मोमेंट बेहद असहज और अटपटा हो गया. 

इसके बाद कुछ क्षणों की खामोशी छाई रही, फिर पांड्या सीधे कमेंटेटर रवि शास्त्री के पास चले गए और पारंपरिक हैंडशेक को टाल दिया. दिलचस्प बात यह रही कि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड टॉस के तुरंत बाद हार्दिक के पास पहुंचे और मजबूती से हाथ मिलाया मानो यह दिखाने के लिए कि असली हैंडशेक कैसे होता है. (Shubman Gill Hardik Pandya tense toss moment.)

बहरहाल, हार्दिक ने मुल्लांपुर में पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, क्योंकि दोनों टीमें टूर्नामेंट में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही थीं. लेकिन इससे पहले इसी मैदान पर एक दिन पहले हुए मैच में पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी तरह से ध्वस्त हुई थी, लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों ने गजब का स्पोर्ट्स दिखाया. 

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में विशाल 228 रन बनाए. इसमें रोहित शर्मा (50 गेंदों में 81 रन) और जॉनी बेयरस्टो (22 गेंदों में 47 रन) ने शानदार पारी स्पोर्ट्सी. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को अपने ओपनर्स से दमदार शुरुआत की उम्मीद थी. लेकिन वो उम्मीद पहले ही ओवर में टूट गई जब ट्रेंट बोल्ट ने एक शानदार इन-स्विंग गेंद पर गिल को एलबीडब्ल्यू कर दिया. 

कप्तान गिल ने गेंद की लाइन को गलत पढ़ते हुए एक पहले से तय शॉट स्पोर्ट्सना चाहा और गेंद सीधे पैड्स पर लगी. गोल्डन डक पर आउट हो गए. इस शुरुआती विकेट से उत्साहित हार्दिक पांड्या ने गिल के सामने जोरदार जश्न मनाया, एक ऐसा सेंड-ऑफ जो उनके पुराने साथ स्पोर्ट्सने के रिश्ते को और तीखा बना गया. (Shubman Gill Hardik Pandya tense wicket celebration moment.)

हालांकि साई सुदर्शन ने 49 गेंदों में 80 रन की बहादुरी भरी पारी स्पोर्ट्सी, लेकिन गुजरात टाइटंस 20 रन से मुकाबला हार गई और 208/6 पर सिमट गई. इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है. अब 1 जून को उसका मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा. पंजाब किंग्स भले ही आरसीबी से करारी हार झेल चुकी है, लेकिन पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहने के कारण अब भी एक खतरनाक विरोधी मानी जा रही है. वहीं आरसीबी पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है. 

एलिमिनेटर में धुआंधार पारी स्पोर्ट्सने के बाद भी खुश नहीं हैं रोहित शर्मा, कहा- ये हुआ होता तो अच्छा लगता

IPL 2025 एलिमिनेटर जीतने के बाद गदगद हार्दिक पांड्या, बुमराह को लक्जरी बताते हुए इससे की तुलना

हम पूरी तरह मैच में थे, लेकिन…, शुभमन गिल ने गिनाए GT के हार के कारण, इनको दिया दोष

The post ईगो क्लैश! हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल के बीच क्या चल रहा है? टॉस और विकेट पर ये कैसा व्यवहार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top