Hot News

JAC 12th Result 2025 on Digilocker: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर, इन स्टेप्स से करें चेक

JAC 12th Result 2025 on Digilocker: झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2025 का रिजल्ट अब डिजिलॉकर (DigiLocker) पर भी उपलब्ध होगा. जिन छात्रों ने इस वर्ष परीक्षा दी है तो वह अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर भी देख सकते हैं. डिजिलॉकर एक प्रशासनी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां छात्र अपने मार्कशीट और सर्टिफिकेट्स (JAC 12th Result 2025 on Digilocker) आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.

डिजिलॉकर पर रिजल्ट देखने के फायदे

  • बिना वेबसाइट स्लोडाउन के रिजल्ट चेक कर सकते हैं
  • ऑफिशियल और सुरक्षित डॉक्यूमेंट मिलता है
  • भविष्य के लिए डिजिटल कॉपी हमेशा उपलब्ध रहती है
  • डाउनलोड करके शेयर या प्रिंट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- JAC 12th Result 2025 OUT Soon: आज इतने बजे झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, jacresults.com पर सबसे पहले देखें

डिजिलॉकर पर झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे देखें?

JAC 12th Result 2025 on Digilocker देखने के स्टेप्स इस प्रकार हैं-

  • अपने मोबाइल फोन में DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या www.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • अगर आपने पहले से अकाउंट नहीं बनाया है, तो मोबाइल नंबर और OTP के जरिए साइन अप करें. पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें.
  • लॉगिन के बाद, होमपेज पर दिए गए “Education” सेक्शन में जाएं.
  • Education सेक्शन में से ‘Jharkhand Academic Council’ को सेलेक्ट करें.
  • रोल नंबर, परीक्षा वर्ष (2025) और नाम जैसे डिटेल्स भरें.
  • जानकारी भरने के बाद, आपका मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं.

रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी बातें (JAC 12th Result 2025 on Digilocker)

  • आपके पास डिजिलॉकर में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए.
  • रोल नंबर सही तरीके से दर्ज करें.
  • एक ही अकाउंट से बार-बार लॉगिन न करें वरना OTP लिमिट फेल हो सकती है.

यह भी पढ़ें- JAC 12th Result 2025 By Name: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट नाम से कैसे देखें? करना होगा ये काम

The post JAC 12th Result 2025 on Digilocker: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर, इन स्टेप्स से करें चेक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top