Hot News

राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे देवघर एम्स के 50 स्टूडेंट्स, प्रबंधन ने शुरु की तैयारियां

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जून को दो दिवसीय दौरे पर देवघर आ रही हैं. यहां राष्ट्रपति 11 जून को बाबा धाम में पूजा-अर्चना करेंगी और देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. उनके प्रस्तावित आगमन को लेकर शुक्रवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी अजित पीटर डुंगडुंग ने एयरपोर्ट, बाबा बैद्यनाथ मंदिर और कार्यक्रम स्थल देवघर एम्स का निरीक्षण किया. इन तीनों जगहों पर डीसी-एसपी ने विधि व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा और संबंधित अधिकारियों को फुलप्रूफ इंतजाम करने का निर्देश दिया.

डीसी ने दिये जरूरी दिशा-निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीसी ने एम्स परिसर में कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने एयरपोर्ट, सर्किट हाउस और बाबा मंदिर की रूटलाइन का भी निरीक्षण किया. साथ ही संबंधित अधिकारियों, लाइन एजेंसी और नगर निगम के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समय से काम पूरा करने का निर्देश दिया.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रपति के हाथों 50 छात्र-छात्राओं को मिलेगा मेडल

बता दें कि देवघर एम्स में 11 जून को एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले स्टूडेंट्स का पहला दीक्षांत समारोह होने वाला है. इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. यह कार्यक्रम देवघर एम्स के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा. राष्ट्रपति 11 जून को दोपहर ढाई बजे के करीब दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगी. देवघर एम्स के एमबीबीएस के पहले बैच के 50 छात्र-छात्राओं को राष्ट्रपति द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा.

एम्स में तैयारियां शुरु

इधर, एम्स प्रबंधन ने समारोह में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राज्य प्रशासन के साथ समन्वय कर तैयारियां करनी शुरु कर दी है. कार्यक्रम को लेकर ऑडिटोरियम को डेकोरेट किया जा रहा है. बताया गया कि ऑडिटोरियम में एक हजार लोगों के बैठने की सुविधा रहेगी. समारोह में कम समय में देवघर एम्स की उपलब्धियों के साथ-साथ विस्तृत सेवाओं का प्रेजेंटेशन भी दिखाया जायेगा. साथ ही पास आउट होने वाले स्टूडेंट्स द्वारा कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें 

Maiya Samman Yojana: मंईयां योजना को लेकर बड़ा अपडेट, 7 हजार लाभुकों का कटेगा नाम, ये है वजह

Liquor Raid Ranchi: लाइन होटल में कहां से आयी इतनी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब, पुलिस हैरान, मालिक गिरफ्तार

The post राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे देवघर एम्स के 50 स्टूडेंट्स, प्रबंधन ने शुरु की तैयारियां appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top