हजारीबाग, जयनारायण-हजारीबाग जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा ओपन जेल के एक विचाराधीन नक्सली बंदी (कैदी) ने शनिवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक बंदी दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र की मंझला तुरका पहाड़ी के छोटा श्यामलाल देहरी उर्फ संतु देहरी 30 वर्ष का था. उसके पिता का नाम दुखन देहरी है. सरेंडर करने के बाद छोटा श्यामलाल देहरी हजारीबाग ओपन जेल में था. इसके खिलाफ आठ नक्सल मामले दर्ज हैं.
ओपन जेल के वार्ड डी में रखा गया था बंदी
इस बंदी को नौ फरवरी 2021 को दुमका केंद्रीय कारा से हजारीबाग ओपन जेल स्थानांतरित किया गया था. जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने कहा कि बंदी छोटा श्यामलाल देहरी को ओपन जेल के वार्ड डी में रखा गया था. ओपेन जेल में सभी बंदी अलग-अलग वार्ड में रहते हैं. शनिवार की सुबह बंदियों की गिनती हो रही थी तो छोटा श्यामलाल देहरी नहीं था. वार्ड में तलाशी ली जाने लगी तो छोटा श्यामलाल देहरी के वार्ड का दरवाजा अंदर से बंद था.
The post झारखंड की हजारीबाग ओपन जेल में कैदी ने की खुदकुशी, 8 नक्सल केस थे दर्ज appeared first on Naya Vichar.

