Hot News

फरक्का : पिकअप वैन के पलटने से युवक की मौत, दो घायल

फरक्का. थाना क्षेत्र के खोसलापुर के समीप 12 नंबर राष्ट्रीय सड़क पर तेज रफ्तार पिकअप वैन का टायर अचानक फट गया और वह सड़क पर उलट गयी. इससे गाड़ी में सवार 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. अन्य दो व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को स्थानीय अस्पताल अर्जुनपुर में भर्ती कराया. यहां चिकित्सकों ने साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना निवासी 20 वर्षीय सरीफ अंसारी को मृतक घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. अन्य घायलों में आरिफ अंसारी व पिंटू राय का इलाज चल रहा है. सभी घायल बिहार के बांका जिले के रहनेवाले है. ये लोग बिहार से खोसलापुर होते हुए मालदा की ओर जा रहे थे. इस बीच दुर्घटना हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post फरक्का : पिकअप वैन के पलटने से युवक की मौत, दो घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top