IED Blast In Saranda: मनोहरपुर (पश्चिमी सिंहभूम), सुनील कुमार सिन्हा-पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के गढ़ सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा में नक्सलियों द्वारा पहले से लगाया गया आईईडी ब्लास्ट कर गया. इस आईईडी विस्फोट में एक ग्रामीण घायल हो गया है. आईईडी ब्लास्ट में घायल ग्रामीण बालिबा गांव निवासी साहू बरजो है. यह घटना शनिवार सुबह 11 बजे की बतायी जा रही है. पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने इसकी पुष्टि की है.
The post IED Blast In Saranda: झारखंड के सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, एक ग्रामीण घायल appeared first on Naya Vichar.

