Raid 2 Box Office Collection Day 31: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. यही वजह है कि इसने टिकट खिड़की पर धड़ाधड़ कलेक्शन किया. फिल्म ने दूसरे वीकेंड में ही शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. करीब तीन हफ्तों तक शानदार प्रदर्शन करने के बाद, फिल्म अब चौथे हफ्ते में लगातार नीचे की ओर बढ़ रही है, जो इसके थिएटर में खत्म होने का संकेत है. आइये जानते हैं अब तक मूवी ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.
रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
sacnilk के अनुसार 31वें दिन यानी चौथे शनिवार को रेड 2 ने 0.54 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 166.24 करोड़ हो गया. इस मूवी ने सनी देओल की जाट और अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.
- Raid 2 Box Office Collection Week 1: 95.75 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Week 2: 40.6 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Week 3: 20.5 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Week 4: 8.25 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 30: 0.6 करोड़
- Raid 2 Box Office Collection Day 31: 0.54 करोड़
Raid 2 Box Office Collection: 166.24 करोड़
रेड 2 के बारे में
राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित ‘रेड 2’ एक ईमानदार प्रशासनी अधिकारी अमय पटनायक की कहानी है. कहानी में ट्विस्ट तब सामने आता है, जब अमय प्रशासनी अधिकारी मनोहर धनखड़ की कर धोखाधड़ी की जांच करता है. अजय देवगन और रितेश देशमुख के साथ, फिल्म में वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, रजत कपूर, सुप्रिया पाठक और भी कई कलाकार हैं. यह क्राइम थ्रिलर 120 करोड़ के बजट पर बनी है.
यह भी पढ़ें- sooraj pancholi :एक्टर ने कहा कभी भी शादीशुदा अभिनेत्रियों के साथ रोमांटिक सीन नहीं करूंगा
The post Raid 2 Box Office Collection Day 31: ब्लॉकबस्टर हिट हुई अजय देवगन की रेड 2, 1 महीने में कमाए लिए इतने करोड़ appeared first on Naya Vichar.

