Hot News

कटाव निरीक्षण की जांच करने पहुंचे अधिकारी

आजमनगर महानंदा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से प्रखंड क्षेत्र के बैरिया घाट में हो रहे भीषण कटाव को रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य किया जा रहा है. कटाव के कारण गांव के दो हजार से अधिक लोगों का भरोसा बांध विभाग के जेई, एसडीओ एवं एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जैसे अधिकारियों से अब उठने लगा है. कटाव को लेकर लगातार नया विचार प्रमुखता से समाचार को प्रकाशित कर रहा है. जिसके बाद एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अनिरुद्ध कुमार निरीक्षण के लिए पहुंचे. हो रहे सुराक्षत्मक कार्य में अनियमितता को अपने आंखों से देखने के बाद भी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अनिरुद्ध कुमार की मौन सहमति से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है. कटाव निरोधक कार्य स्थल पर लाभा बाढ़ डिवीजन के सहायक कार्यपालक अभियंता से लेकर कनीय अभियंता तक की मौजूदगी में कार्य किया जा रहा है. कार्य में एनसी में जो बोरी भर कर नदी में शिफ्टिंग की जा रही है. उसमें निर्धारित वजन से कम भरी जा रही है. बगैर मापी सिलाई की जा रही है. विभागीय सूत्रों के मुताबिक एक बोरी में 45 केजी बालू भरनी है. लेकिन बालू की जगह मिट्टी भरी जा रही है. महानंदा के बढ़ते जल स्तर का दबाव कितना संघर्ष कर पायेगा और तटबंध को कितनी मजबूती दे पायेगी. बैरिया गांव के ग्रामीणों ने कहा कि गांव को सुरक्षित बचाने की जद्दोजहद में विभाग औने-पौने काम कर बैरिया गांव से निकलना चाहती है. जहां तमाम नियम कायदों को दरकिनार कर आनन-फानन में अनियमितता युक्त कार्य किया जा रहा है. जिसमें कार्य की गुणवत्ता पर लोगों द्वारा सवाल खड़े किए जा रहे हैं. निरीक्षण में पहुंचे एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अनिरुद्ध कुमार से उनकी उपस्थिति में गुणवत्ताहीन कार्य को देख सवाल पूछे जाने पर चुप्पी साध ली.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कटाव निरीक्षण की जांच करने पहुंचे अधिकारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top