Hot News

Bihar News: गंगा पुल का एक बार फिर होगा स्पैन लोड टेस्ट, 4 और 7 जून को लिया जायेगा ट्रैफिक ब्रेक

Bihar News: मुंगेर गंगा पुल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह समाचार बेहद ही जरूरी है. क्योंकि एनएचएआई की ओर से एक बार फिर श्रीकृष्ण सेतु का स्पैन लोड टेस्ट कराया जोयगा. जिसकी जांच स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग रिसर्च सेंटर चेन्नई के वैज्ञानिकों की टीम करेंगी. जिसको लेकर 4 एवं 7 जून को श्रीकृष्ण सेतु पर ट्रैफिक ब्रेक लिया जायेगा. एनएचएआई की ओर से श्रीकृष्ण सेतु के क्षमता का लोड टेस्टिंग समय-समय पर कराया जाता है.

बंद रहने का समय

स्पैन लोड टेस्टिंग के लिए एनएचएआई ने 4 जून एवं 7 जून को श्रीकृष्ण सेतु पर ट्रैफिक ब्रेक लिया है. एनएचएआई से मिली जानकारी के अनुसार दोनों दिन सुबह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेंगा. इसके लिए जिला प्रशासन से एनएचएआई को स्वीकृति भी मिल चुकी है.

पुल को है 40 टन भार क्षमता सहने की शक्ति

एनएचआई की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर श्रीकृष्ण सेतु को 40 टन भार सहने की क्षमता है. जबकि पुल के दोनों ओर बने एप्रोच पथ का भार क्षमता 55 टन है. टीम अपने जांच के दौरान इस भार को पुल एवं एप्रोच पथ पर विभिन्न स्थानों पर रख कर अथवा परिचालन करवा कर यह सुनिश्चित करेंगी कि इस भार में चलते कोई रिफलेक्शन हो रहा है या नहीं. जिसके बाद टीम अपनी रिपोर्ट में यह जिक्र करेंगी कि पुल व एप्रोच पथ इस भार को सहने में सक्षम है अथवा नहीं.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

क्या बोले परियोजना निदेशक

एनएचएआई के मुंगेर परियोजना निदेशक मनीष कुमार ने बताया कि स्पैन लोड टेस्टिंग रेगुलर वर्क में शामिल है. जिसको लेकर सीएसआईआर-एसईआरसी चेन्नई की टीम यहां जांच करेगी. 4 एवं 7 जून को पुल पर ट्रैफिक ब्रेक लेकर भार क्षमता की जांच की जायेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 17 IAS का ट्रांसफर, बदले गए पटना के डीएम, चंद्रशेखर को मिली नई जिम्मेदारी

The post Bihar News: गंगा पुल का एक बार फिर होगा स्पैन लोड टेस्ट, 4 और 7 जून को लिया जायेगा ट्रैफिक ब्रेक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top