Libra Weekly Horoscope 2 to 8 June 2025: जून माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.
तुला साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 जून 2025
तुला राशि: इस सप्ताह कार्यस्थल पर आपको विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है. मानसिक रूप से सजग रहें और किसी भी प्रकार के तनाव से खुद को दूर रखें. सतर्कता और धैर्य आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी.
करियर और व्यवसाय की बात करें तो यह सप्ताह आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है. यदि आप साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं, तो लाभ के अच्छे संकेत हैं. हालांकि कानूनी मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी. किसी वरिष्ठ अधिकारी या मार्गदर्शक का सहयोग आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकता है और आपके रास्ते को आसान बना सकता है.
रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ेगी. साथी के साथ भविष्य से जुड़े कुछ अहम निर्णय लिए जा सकते हैं. साथ ही, परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है.
स्वास्थ्य की दृष्टि से मानसिक थकान और पीठ दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. इससे राहत पाने के लिए योग, प्राणायाम और भरपूर नींद को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. हल्का और घर का बना भोजन करना आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा.
इस सप्ताह की लकी डेट्स हैं 02, 03 और 07. आपके लिए हरा, नीला और क्रीम रंग शुभ रहेंगे. बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को विशेष लाभ के योग बन सकते हैं.
सावधानी के रूप में कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में लापरवाही न करें. धोखाधड़ी की संभावना है, इसलिए पूरी सतर्कता बरतें.
उपाय के रूप में माता दुर्गा को गुलाबी फूल अर्पित करें और “ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः” मंत्र का जाप करें. यह उपाय आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सुरक्षा लाने में सहायक रहेगा.
The post Libra Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, इस सप्ताह थोड़ी चुनौती हो सकती है appeared first on Naya Vichar.

