Gemini Weekly Horoscope 2 to 8 June 2025: जून माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 जून 2025
मिथुन राशि:यह सप्ताह आपके लिए भाग्यवर्धक रहने वाला है, जिसमें नए संपर्क बनने और नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा, लेकिन संवाद करते समय सावधानी बरतनी आवश्यक होगी ताकि अनावश्यक विवाद न हो.
करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में यह सप्ताह महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाला रहेगा. नौकरी में ट्रांसफर या कोई बदलाव हो सकता है. व्यापारियों के लिए मार्केटिंग के जरिए अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं.
रिश्तों में प्रियजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और पुराने रिश्तों को फिर से मजबूत करने का समय है, जिससे आपसी तालमेल बेहतर होगा.
स्वास्थ्य की दृष्टि से गले या सांस से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है, इसलिए ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करना बेहतर होगा.
इस सप्ताह की लकी डेट्स 02, 03 और 07 हैं, जबकि आपके लिए शुभ रंग हरा, नीला और क्रीम रहेंगे. लकी दिन बुधवार, शुक्रवार और शनिवार हैं.
सावधानी के तौर पर जुबान पर नियंत्रण रखें, क्योंकि बिना सोचे-समझे कही गई बात से कोई नाराज हो सकता है.
उपाय के लिए गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करें. यह उपाय आपके मार्ग को सुगम बनाएगा और सभी बाधाओं को दूर करेगा.
The post Gemini Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, विवाहित जातकों के लिए तनाव कम करने की जरूरत appeared first on Naya Vichar.

