Aries Weekly Horoscope 2 to 8 June 2025: जून माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मेष साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 जून 2025
मेष: इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में प्रगति के अच्छे अवसर बन रहे हैं. धन लाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा. साथ ही क्रोध पर संयम बनाए रखना भी जरूरी है.
करियर और व्यवसाय में सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रोजेक्ट को लेकर कुछ दबाव हो सकता है, लेकिन आप इसे कुशलता से संभाल लेंगे. पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है और नए ऑफर या मीटिंग में आपकी छवि मजबूत होगी.
रिश्तों में दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और प्रेम संबंधों में एक-दूसरे को समझने का अच्छा मौका मिलेगा. साथ ही पुराने मित्र से हुई मुलाकात सुखद अनुभव प्रदान करेगी.
स्वास्थ्य की दृष्टि से माइग्रेन या नींद की कमी से परेशानी हो सकती है, इसलिए शरीर को पर्याप्त आराम देना आवश्यक होगा.
इस सप्ताह की लकी डेट्स 02, 04 और 05 हैं, शुभ रंग गुलाबी, पीला और लाल रहेंगे, जबकि लकी दिन सोमवार, मंगलवार और गुरुवार होंगे.
सावधानी के तौर पर परिवार के सामने क्रोध पर नियंत्रण रखना महत्वपूर्ण है.
उपाय के लिए सप्ताह में रोज़ सुबह स्नान के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें. हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं और “ॐ हं हनुमते नमः” का जाप करें, इससे आपके सारे कार्य सफल होंगे.
The post Aries Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, शरीर को पर्याप्त आराम देना आवश्यक होगा appeared first on Naya Vichar.

