Hot News

Dhanbad News: दिन में बेहाल करने वाली गर्मी, शाम को हुई झमाझम बारिश

धनबाद.

जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. सोमवार को सुबह से जहां बेहाल करने वाली गर्मी रही है. मौसम साफ रहने के कारण सुबह से ही तीखी धूप से लोग परेशान रहे. अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी. वहीं शाम को घने बादल घिर आये और कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई. हालांकि बारिश के बाद भी गर्मी से बहुत राहत नहीं मिली.

आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं. बादल आ सकते हैं, इसके मजबूत होने पर बारिश हो सकती है. हालांकि तिखी धूप का असर भी दिख सकता है.

35 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 35.4 डिग्री पहुंच गया. वहीं न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 26 डिग्री दर्ज किया गया. इसके कारण दिन के साथ रात में भी गर्मी का असर है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: दिन में बेहाल करने वाली गर्मी, शाम को हुई झमाझम बारिश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top