Hot News

Bihar Teacher: बिहार के जो स्कूल टीचर नहीं चाहते तबादला, उन्हें करना होगा अब बस ये काम

Bihar Teacher: पटना. बिहार में शिक्षा विभाग ने ऐच्छिक तबादला के लिए आवेदन देनेवाले 1.90 लाख शिक्षकों को आवेदन वापस लेने का मौका दिया है. तबादला संबंधी आवेदन वापस लेने के लिए आज ई शिक्षा कोष पोर्टल खुल जाएगा. तबादला पानेवाले 1.30 लाख शिक्षकों में से उनको इससे विशेष राहत मिलेगी, जो तबादला वाले विद्यालय से संतुष्ट नहीं हैं. अब वे चाहते हैं कि अभी स्कूल में ही बने रहें. ऐसे शिक्षक आईडी व पासवर्ड का उपयोग कर ई शिक्षा कोष पोर्टल पर आवेदन वापस ले सकते हैं. इससे अन्य शिक्षकों के लिए तबादला का विकल्प बढ़ जाएगा.

20 जून से मिलने लगेंगे लेटर

शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ एस सिद्धार्थ ने बताया कि तबादला के लिए आवेदन देनेवाले शिक्षक आवेदन वापस ले सकते हैं, इसके लिए पोर्टल खोला जा रहा है. जो आवेदन वापस ले लेंगे, वे जिस स्कूल में हैं, वहीं बने रहेंगे. उन्होंने बताया कि बिहार के एक लाख तीस हजार शिक्षकों को 20 जून से नए स्कूल के लिए लेटर मिलना शुरू हो जाएगा. सिद्धार्थ ने बताया कि, ट्रांसफर को लेकर जानकारी ई-शिक्षा कोष एप के माध्यम से मिल जाएगी. इसके साथ ही नए स्कूल को भी शिक्षक ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर देख सकते हैं. किसी को भी डीईओ कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

तबादले के लिए कहीं भटकने की जरुरत नहीं

ज्वाइनिंग को लेकर सिद्धार्थ ने कहा कि शिक्षकों का ट्रांसफर लेटर मिलने के बाद 23 से 30 जून तक वे नए स्कूल में ज्वाइन कर लेंगे. इसे लेकर सभी जिलों के डीईओ को आदेश दिया गया है. ट्रांसफर को लेकर डीईओ को ही आदेश दिया गया है कि, वे सुनिश्चित करें कि तबादले के बाद सभी शिक्षक समय पर योगदान करें. इस दौरान एसीएस एस. सिद्धार्थ ने साफ कर दिया कि, शिक्षकों को ट्रांसफर के लिए कहीं भी इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है. पोर्टल आधारित आवेदन, सत्यापन, वरीयता सूची और स्कूल आवंटन सहित सभी काम ऑनलाइन ही किए जा रहे हैं.

Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन

The post Bihar Teacher: बिहार के जो स्कूल टीचर नहीं चाहते तबादला, उन्हें करना होगा अब बस ये काम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top