Hot News

अयोध्या में दिल दहला देने वाली हत्या, 6 टुकड़ों में मिला युवक का शव

Ayodhya News: अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका और बीएसएफ की तैयारी कर रहा युवक दिनेश कुमार वर्मा की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई. हैरानी की बात यह है कि शव के छह टुकड़े घर से महज 250 मीटर दूर, कोतवाली के पास ही मिले हैं. मृतक रात को अपने घर के बाहर छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहा था.

परिवार के ही भाई पर लगाया हत्या का आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही रात करीब ढाई बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. दिनेश के परिवार ने इस हत्या का आरोप परिवार के ही दूसरे बेटे पर लगाया है. उनका कहना है कि उसने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर दिनेश की हत्या की. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें- 77 साल बाद पाकिस्तानियों को मिलेगा जमीनी हक, योगी प्रशासन ने शुरू की तैयारी

यह भी पढ़ें- 3 जून को जारी हुई LPG गैस की नई लिस्ट, जानें अपने जिले का रेट

पढ़ाई पूरी कर BSF की तैयारी में जुटा था युवक

मृतक दिनेश कुमार वर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा कथा हिंदुस्तानी इंटर कॉलेज और शिक्षा दीक्षा खजुरहट से पूरी की थी. इसके बाद महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज से बी.ई. की पढ़ाई पूरी कर वह बीएसएफ में भर्ती की तैयारी कर रहा था. परिवार में माता-पिता, दो बहनें और दो भाई हैं. वह भाइयों में सबसे छोटा था.

पान की दुकान से चलता था परिवार

दिनेश के पिता राजकुमार वर्मा बीकापुर बाजार में एक पान की गुमटी चलाते हैं और परिवार की पूरी जीविका इसी पर निर्भर थी. बेटे की दर्दनाक मौत से पूरा परिवार सदमे में है. मां और बहनों की हालत रो-रोकर बेहाल है.

यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस और PAC में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण, योगी कैबिनेट की बैठक में आज लगेगी मोहर

पुलिस को जमीन विवाद की आशंका

घटना को लेकर सीओ पीयूष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक जमीन विवाद का लग रहा है. हालांकि, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

The post अयोध्या में दिल दहला देने वाली हत्या, 6 टुकड़ों में मिला युवक का शव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top