Hot News

Train Cancelled: खराब मौसम की वजह से रद्द हुई कई ट्रेनें, घर से निकलने से पहले देखें ये लिस्ट

Train Cancelled: समस्तीपुर में रविवार देर शाम आए भयंकर आंधी-तूफान ने पंडौल-जयनगर रेलखंड को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) तारों पर पेड़ गिरने से इस प्रमुख रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया. पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा और संचालन व्यवस्था को देखते हुए कई ट्रेनों को रद्द, आंशिक रूप से समाप्त या प्रारंभ करने का निर्णय लिया है.

रद्द की गई ट्रेनें

रेल मंडल ने जिन ट्रेनों को रद्द किया है, उनमें गाड़ी संख्या 55517 (दरभंगा-जयनगर), 55514 (जयनगर-समस्तीपुर) और 75210 (जयनगर-समस्तीपुर) शामिल हैं. अगर आप यात्रा की योजना बनाते हैं तो इन परिवर्तनों को ध्यान में रखें.

ऐसे चलेंगी ट्रेनें

1 जून को समस्तीपुर-जयनगर (55513) सकरी, पटना-जयनगर (15528) दरभंगा, पटना-जयनगर (15550) सकरी और रक्सौल-जयनगर (75216) दरभंगा पर समाप्त होंगी.
2 जून को जयनगर से चलने वाली ट्रेनें जैसे 15527 (जयनगर-पटना), 15284 (जयनगर-मुंबई), 15549 (जयनगर-पटना), और 75215 (जयनगर-रक्सौल) क्रमशः सकरी और दरभंगा स्टेशनों से प्रारंभ होंगी.

यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांच लें

समस्तीपुर डिवीजन के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य करें. रेलवे की तकनीकी टीम ओएचई लाइन को दुरुस्त करने में युद्धस्तर पर लगी हुई है. जल्द ही स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है. यात्रियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है.

ALSO READ: Bihar News: मौलवी को हुआ प्यार, स्त्री टीचर ने किया इनकार तो बाप का कराया मर्डर, गिरफ्तार

The post Train Cancelled: खराब मौसम की वजह से रद्द हुई कई ट्रेनें, घर से निकलने से पहले देखें ये लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top