Hot News

Patna Traffic Police: बिहार में कार के सनरूफ रखें बंद, बाहर निकाला सिर तो कट जाएगा चालान

Patna Traffic Police: पटना. कार के सनरूफ से सिर बाहर निकालकर मस्ती करना अब भारी पड़ सकता है. ऐसा करने पर संबंधित कार के मालिक को पटना यातायात पुलिस समन भेजेगी. एमवी एक्ट की धारा-177 और 184 के तहत समन की कार्रवाई होगी. इसके अलावा जुर्माना भी हो सकता है. सीसीटीवी कैमरों के जरिये भी पुलिस ऐसी गाड़ियों पर नजर रख रही है. यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया पर सनरूफ वाली गाड़ी के साथ एक उदाहरण भी दिया है कि किस तरह ऐसा करने पर हादसे हो सकते हैं.

सनरूफ से सिर बाहर निकालना खतरनाक

सनरूफ से एक ढाई किलो के पुतले को बाहर निकालकर यह दिखाया गया है कि एकाएक ब्रेक लगने पर कैसे लोग बाहर गिर सकते हैं. आमतौर से ये भी देखा जाता है कि बच्चों को लोग सनरूफ से सिर बाहर निकालने की अनुमति देते हैं. ऐसे में अगर आपात स्थिति आई और एकाएक ब्रेक लगाना पड़ा तो हादसा हो सकता है. खाली सड़कों जैसे जेपी गंगा पथ और अटल पथ पर अक्सर युवक कारों के सनरूफ से सिर बाहर निकालकर घूमते दिखते हैं.

खाली सड़कों पर सिर सनरूफ के बाहर कर घूमते हैं लोग

सनरूफ से सिर बाहर निकाले लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर अपलोड की जाती है. सनरूफ के बाहर सिर निकालकर युवक कई बार स्टंट करते भी दिखते हैं. एएसपी ट्रैफिक, आलोक कुमार ने कहा कि सनरूफ से बाहर सिर निकालकर किसी तरह का जानलेवा या खतरनाक स्टंट करने पर समन की कार्रवाई की जाएगी. यातायात के सभी पुलिसकर्मियों को ऐसा करनेवाले गाड़ी चालकों के ऊपर नजर रखने को कहा गया है.

Also Read: बिहार में टीचरों को अब छुट्टी के लिए देना होगा ऑनलाइन आवेदन, ले सकती हैं दो साल तक का लंबा अवकाश

The post Patna Traffic Police: बिहार में कार के सनरूफ रखें बंद, बाहर निकाला सिर तो कट जाएगा चालान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top