Hot News

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद शो की TRP पर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जहां तक ​​रेटिंग का सवाल है…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में सात साल का लीप आया है और इसके बाद की कहानी काफी बदल गई है. शो में समृद्धि शुक्ला लीड रोल निभा रही है और उनके किरदार का नाम अभीरा है. रोहित पुरोहित के साथ उनकी जोड़ी शो में बनी है जो अरमान का रोल प्ले कर रहे हैं. दोनों की केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में शो में सात साल के लीप के बाद आई टीआरपी में बदलाव को लेकर बात की.

ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी को लेकर अभीरा ने की बात

समृद्धि शुक्ला ने इंडिया फोरम से बातचीत में कहा कि देखिए जहां तक ​​रेटिंग का सवाल है, मैं कोई उम्मीद नहीं रखती. यह हमारी चिंता का विषय नहीं है. लेकिन हम तीन अभी शो के नये फ्लेवर को एंजॉय कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने लीप के बाद दादी सा, विद्या और अभीरा के बॉन्ड को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि हमलोग हल्के-फुल्के सीन करके खूब एंजॉय कर रहे. साथ ही बहुत सारी बॉन्डिंग, ट्रॉमा बॉन्डिंग भी कर रहे हैं क्योंकि हम सभी इस स्थिति में आ चुके हैं. हम लोग पोद्दार हाउस से बाहर हो चुके हैं. हमें इएमआई के किस्त देने है. हमें सब्जीवाले से लड़ाई करनी है. तो हां ये काफी दिलचस्प है.

अंशुमन को अभीरा से हो जाएगी प्यार

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो अभीरा की जिंदगी में अंशुमान की एंट्री हो गई है. अरमान की बेटी पूकी उदयपुर चली जाएगी. अरमान उसे वापस लाने के लिए उदयपुर जाएगा, जहां उसकी मुलाकात सात साल बाद अभीरा से होगी. शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अंशुम, अभीरा से प्यार करने लगेगी. कावेरी और विद्या चाहेगी कि अभीरा उससे शादी कर के अपना घर बसा ले. दूसरी तरफ अरमान, अभीरा को अंशुमन के साथ खुश देख लेता है.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद शो की TRP पर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जहां तक ​​रेटिंग का सवाल है… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top