Hot News

Bihar Cabinet : भ्रष्ट ड्रग इंस्पेक्टर को बर्खास्त, कैश गिनते-गिनते मशीन भी हो गई थी खराब

Bihar Cabinet : पटना. नीतीश कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में 47 एजेंडों पर मुहर लगी है. कई विभागों में हजारों नए पद सृजित किए गए हैं. प्रशासन ने एक भ्रष्ट औषधि निरीक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी. पटना के तत्कालीन औषधि निरीक्षक जितेन्द्र कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. सेवा काल में भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले पटना के तत्कालीन औषधि निरीक्षक जितेंद्र कुमार जो निलंबित थे, उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है. निलंबन अवधि के लिए निर्धारित मुख्यालय में बिना योगदान दिए ही, अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थे. इन आरोपों को लिए औषधि निरीक्षक को सेवा से बर्खास्त किया गया है.

छोपमारी में मिले थे नोटों से भरे 5 बोरे

निगरानी ब्यूरो की टीम ने 25 जून 2022 को पटना के तत्कालीन औषधि निरीक्षक जितेन्द्र कुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के यहां दबिश दी गई थी. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश (करीब 4 करोड़) और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए थे. छापेमारी के दौरान टीम ने नोटों से भरे 5 बोरे, दर्जनों जमीन के कागजात, सोने-चांदी के आभूषण, चार लग्जरी कार और कई बैंकों के एटीएम कार्ड जब्त किए थे. दो हजार और पांच सौ रुपये के इन नोटों को गिनने के लिए निगरानी ने पहले करेंसी रीडर मशीन मंगायी. बीच में मशीन खराब हुई तो नोट गिनने के लिए बैंककर्मी को बुलाना पड़ा था.

Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन

The post Bihar Cabinet : भ्रष्ट ड्रग इंस्पेक्टर को बर्खास्त, कैश गिनते-गिनते मशीन भी हो गई थी खराब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top