Hot News

Operation Sindoor: 8 घंटे में ही ‘बाप-बाप’ करने लगा पाकिस्तान, नुकसान पर फिर बोले CDS अनिल चौहान

Operation Sindoor: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने पुणे में एक विश्वविद्यालय में व्याख्यान में कहा, “10 मई को लगभग 1 बजे, पाकिस्तान का उद्देश्य 48 घंटों में हिंदुस्तान को अपने घुटनों पर लाना था. कई हमले किए गए और संघर्ष को बढ़ा दिया. हमने केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. ऑपरेशन जो उन्होंने सोचा था कि 48 घंटे तक चलेगा, लेकिन 8 घंटे में ही उसने हार मान ली और बातचीत करने की इच्छा व्यक्त की. उन्होंने टेलीफोन उठाया और कहा कि वे बात करना चाहते हैं.”

पाकिस्तान के साथ संघर्ष में नुकसान पर फिर सीडीएस ने दिया बयान

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के साथ संघर्ष में हिंदुस्तान को हुए नुकसान के बारे में पूछे जाने पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा, “जब मुझसे हमारी तरफ से हुए नुकसान के बारे में पूछा गया, तो मैंने कहा कि ये महत्वपूर्ण नहीं हैं. परिणाम महत्वपूर्ण है. पेशेवर सैन्य बलों पर नुकसान का कोई असर नहीं पड़ता. नुकसान के बारे में बात करना बहुत सही नहीं होगा. मान लीजिए कि आप क्रिकेट टेस्ट मैच स्पोर्ट्सने जाते हैं, और आप किसी भी तरह से जीत जाते हैं, तो कितने विकेट, कितनी गेंदें और कितने खिलाड़ी हैं, इसका कोई सवाल ही नहीं है. तकनीकी मापदंडों के आधार पर, हम यह विशेष डेटा निकालेंगे और आपके साथ साझा करेंगे. हम आपको बताएंगे कि हमने कितने विमान नष्ट किए और कितने रडार नष्ट किए. हम इसका एक मोटा आकलन करेंगे और जल्द ही इसके बारे में बताएंगे.”

पहलगाम हमले से पहले आसिम मुनीर ने हिंदुस्तान के खिलाफ उगला था जहर

सीडीएस जनरल चौहान ने कहा, “पहलगाम आतंकवादी हमले से कुछ सप्ताह पहले ही पाक सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने हिंदुस्तान और हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला था.” आतंकवाद का समर्थन करने की पाकिस्तान की नीति पर सीडीएस जनरल चौहान ने कहा, “हमारे दुश्मन का दृष्टिकोण हिंदुस्तान को हजारों जख्म देकर लहूलुहान करना है.”

आतंकवाद और परमाणु हमले की धमकी से नहीं डरता हिंदुस्तान: सीडीएस

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने पुणे में एक कार्यक्रम में कहा, “हिंदुस्तान आतंकवाद और परमाणु हमले की धमकी के साये में रहकर नहीं जीने वाला. हमने मानक बढ़ा दिए हैं, आतंक को पानी से जोड़ा है, आतंकवाद के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की नयी रेखा खींच दी है.” सीडीएस जनरल चौहान ने ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर’ में भी युद्ध और नेतृत्व समानांतर रूप से हो रही थी.”

The post Operation Sindoor: 8 घंटे में ही ‘बाप-बाप’ करने लगा पाकिस्तान, नुकसान पर फिर बोले CDS अनिल चौहान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top