Hot News

सीवान: शादी समारोह में शामिल होने आया दामाद, करंट लगने से हो गई मौत

सीवान: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई. जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी है. घटना मंगलवार की है. मृतक का दरौली थाना क्षेत्र के सागर राय टोला निवासी सत्येंद्र सिंह (45) है. वह ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने आए थे. उनकी पत्नी का नाम सुनीता देवी है.

पत्नी को बचाने में गई पति की जान

घटना के संबंध में मृतक के चाचा बीरबल सिंह ने बताया कि सत्येंद्र सिंह अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ राजपुर अपने ससुराल में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. मंगलवार को सूचना मिली कि घर में सुनीता देवी को करंट लग गया है. सत्येंद्र सिंह उन्हें बचाने दौड़े और छुड़ाने का प्रयास करने लगे. इसी दौरान वह खुद भी करंट की चपेट में आ गये.

मौके पर हो गई मौत

करंट लगते ही सत्येंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सुनीता देवी गंभीर रूप से झुलस गयी. उनके सिर में गंभीर चोट आई है. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

मातम में बदला शादी का माहौल

इस घटना के बाद शादी का खुशनुमा माहौल मातम में बदल गया. परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गयी और गांव में शोक की लहर दौड़ गई. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: Bihar election 2025:  महागठबंधन के साथ हाथ मिला सकती है AIMIM, बस एक बड़ी शर्त पर फंसा पेंच! 

The post सीवान: शादी समारोह में शामिल होने आया दामाद, करंट लगने से हो गई मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top