Hot News

Gold Price: रुपये की गिरावट से सोना हुआ हल्का मजबूत, चांदी में थोड़ा सुधार

Gold Price: सोने-चांदी की खरीद करने वालों के लिए यह समाचार महत्वपूर्ण है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत में मामूली 70 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई. सोने की यह मजबूती रुपये में गिरावट की वजह से आई है. इसके साथ ही, अब इसकी कीमत 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. अखिल हिंदुस्तानीय सर्राफा संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई. मंगलवार को चांदी की कीमत 100 रुपये बढ़कर 1,00,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई.

डॉलर की मजबूती से टूटा रुपया

डॉलर की मजबूती और विदेशी धन की बाजार से निकासी के कारण रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 21 पैसे गिरकर 85.60 (अस्थायी) पर बंद हुआ. इस बीच, वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना 25.22 डॉलर प्रति औंस या 0.75% गिरकर 3,356.41 डॉलर प्रति औंस रह गया.

मुनाफावसूली से सोना कमजोर

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष, ईबीजी (कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च) प्रणव मेर ने कहा, ‘‘सोने की कीमतें मुनाफावसूली के कारण कम हो रही हैं. लेकिन, अमेरिकी डॉलर में व्यापक कमजोरी और रूस-यूक्रेन युद्ध बढ़ने, अमेरिका के शुल्क युद्ध के कारण बढ़ती आर्थिक अनिश्चितता के चलते सुरक्षित-निवेश वाली परिसंपत्तियों की मांग में वृद्धि के बीच अंतर्निहित पूर्वाग्रह सकारात्मक बना हुआ है.’’

इसे भी पढ़ें: बिकवाली के दबाव में लगातार तीसरे दिन गिरा शेयर बाजार, 636 अंक टूटा सेंसेक्स

अमेरिकी आंकड़ों से सर्राफा बाजार प्रभावित

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि व्यापारी अब अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों, जैसे कि जोल्ट्स जॉब ओपनिंग डेटा, प्रमुख फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के सदस्यों के संबोधनों का इंतजार कर रहे हैं. ये सर्राफा कीमतों को प्रभावित करेंगे.

इसे भी पढ़ें: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता ट्रेन टिकट में हवाई सफर का राज, जान जाएगा तो फटाफट कराएगा बुकिंग

The post Gold Price: रुपये की गिरावट से सोना हुआ हल्का मजबूत, चांदी में थोड़ा सुधार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top