Hot News

Samastipur News:नशे की हालत में युवक को भेजा गया जेल

Samastipur News: मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के केशोनारायणपुर पंचायत में नशे की हालत में एक घर में घुसे युवक को गृह स्वामी ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि हुई है. पुलिस ने छानबीन करते हुए उसे जेल भेज दिया है. गृह स्वामी द्वारा चोरी का इल्जाम लगाते हुए प्राथमिकी लिए आवेदन सौंपा गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जायेगी. बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात्रि नशे की हालत में धुत्त सूर्य प्रकाश सिंह नामक युवक चंद्रभूषण सिंह के घर में घुस गया. खटर-पटर सुनकर लोगों की नींद खुली तो उस युवक को पकड़ लिया गया. गृह स्वामी का कहना है कि युवक द्वारा उसके घर से 48000 की चोरी की गई थी. इस घटना में दो अन्य युवकों के भी शामिल होने की बात बताई जा रही है. लोगों के जगने के बाद दोनों युवक भाग खड़ा हुआ. मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम द्वारा युवक को अपने कब्जे में लेते हुए मेडिकल जांच करायी गयी. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि जांच में नशे की पुष्टि हुई है. उसे जेल भेजा गया है. गृह स्वामी के द्वारा चोरी की घटना की बाबत आवेदन सौंपा गया है. पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Samastipur News:नशे की हालत में युवक को भेजा गया जेल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top