Hot News

शेरपुर नरसारी में राजमिस्त्री की संदेहास्पद स्थिति में मौत

नया विचार न्यूज सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के शेरपुर नरसारी में सोमवार की रात ससुराल में एक साल से रह रहे एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के एकशिल्ला निवासी स्व. रामवृक्ष पासवान के पुत्र चंदन पासवान (35 )के रूप में की गई है। मृतक के स्वजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं मृतक की पत्नी का कहना है कि झगड़े के बाद शराब में जहर मिलाकर पीने से उसके पति की मौत हुई है। घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई राजेश कुमार ने बताया कि चंदन राज मिस्त्री का काम करता था। उसके घर में कोई नहीं था। वह अकेला था। इसलिए ज्यादा ससुराल में ही रहता था। उसके एक पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों के बीच अक्सर मारपीट और झगड़े होते थे। मौत की समाचार मिलने के बाद वे अपने भाई की ससुराल पहुंचे तो देखा कि उसके शरीर पर जख्म के कई निशान थे। ससुराल के लोगों द्वारा बचने के लिए इस हत्या को खुदकुशी का एंगल दिया जा रहा है। इधर, मृतक की पत्नी अनीता देवी का कहना है कि सोमवार की शाम में शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ था। मारपीट भी हुई थी। घर में झगड़ा कर वे सरायरंजन बाजार चले गए। वहां से चूहा मारने वाली दवा लेकर आए और उसके सामने में ही पीने लगे। इस पर उसकी पत्नी ने रोका और थप्पड़ मारकर दवा जमीन पर गिरा दिया।

 

कुछ देर बाद वे फिर बाजार चले गए। वहीं शराब में चूहा मारने वाली दवा मिलाकर पी गए। घर लौटने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। इस संबंध में एएसपी संजय पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद जहर खाने की बात सामने आई है। मृतक के परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। घटना की छानबीन चल रही है।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top