Hot News

Saran News : पुलिस ने लूट की साजिश को किया नाकाम, तीन अपराधी गिरफ्तार

छपरा(कोर्ट). नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में लूट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर इस आपराधिक षड्यंत्र को विफल किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 मई को दोपहर 1:30 बजे नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि सोनारपट्टी गली में तीन संदिग्ध युवक हथियारों के साथ एक सोना-चांदी की दुकान की रेकी कर रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताये गये स्थान पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान निखिल कुमार, पिता प्रेमनाथ चौधरी, निवासी पंकज सिनेमा गली, थाना नगर, जिला सारण को एक चाकू के साथ मौके से गिरफ्तार किया गया. हालांकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे और संकरी गलियों का फायदा उठाकर फरार हो गये. इस मामले में नगर थाना में कांड संख्या 304/25, धारा 307/313 बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. वहीं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी रही. इसी क्रम में मंगलवार को शेष दो अभियुक्तों अमन कुमार, पिता मंगल राय, निवासी पूर्वी दहियावा, जगदम्बा रोड, थाना नगर, जिला सारण और शिवम् कुमार, पिता संतोष सिंह, निवासी पंकज सिनेमा गली, थाना नगर, जिला सारण को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने बताया कि मामले में विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है और इनसे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Saran News : पुलिस ने लूट की साजिश को किया नाकाम, तीन अपराधी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top