Hot News

RCB जीत के बाद फुट-फुटकर रो पड़े विराट, मनोज मुंतशिर बोले- उन आंसुओं की…

Virat Kohli की टीम ‘आरसीबी’ फाइनली 18 साल के लंबे इंतजार के बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL 2025 का खिताब जीत चुकी है. अब इसका जश्न टीम के साथ-साथ पूरा देश मना रहा है. कई दिग्गज स्टार्स टीम की तस्वीर और वीडियोज शेयर कर उन्हें बधाई दे रहे हैं. वहीं, मैच के सेंटर ऑफ अट्रैक्शन विराट कोहली की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह मैच जीतने के बाद फुट-फुटकर बच्चों की तरह रोते हुए नजर आ रहे हैं. अब इसी वीडियो को संगीतकार मनोज मुंतशिर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए बड़ी ही शायराना अंदाज में बधाई दी है.

उन्होंने लिखा, ‘मुद्दत के बाद उसने जो की लुत्फ की निगाह, जी खुश तो हो गया मगर आंसू निकल पड़े. कभी सोचा नहीं था अपने चैंपियन को रोते देख कर मैं खुशी से तालियां बजाऊंगा. 18 साल जो आंखो में इंतजार करते रहे, उन आंसुओं की बधाई.’

अब उनकी यह लाइन्स इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस और यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘कोहली की आशु गवाही है जीत की खुशी क्या होती है.’ कुछ अन्य ने इस जीत को प्रेमानंद जी महाराज की कृपा बताई.

यह भी पढ़े: Laughter Chefs 2 Off Air: 6 महीने बाद बंद हो रहा है हंसी का तड़का? हिंदुस्तानी सिंह ने फैंस को दी बुरी समाचार

The post RCB जीत के बाद फुट-फुटकर रो पड़े विराट, मनोज मुंतशिर बोले- उन आंसुओं की… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top