Hot News

JAC Board 12th Arts Result 2025 by SMS: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट एसएमएस से देखें, करना होगा ये काम

JAC Board 12th Arts Result 2025 by SMS: झारखंड बोर्ड 12वीं काॅमर्स और साइंस का रिजल्ट के बाद अब आर्ट्स के छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होगा. बोर्ड की ओर से किसी भी रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है. रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट पर की जाएगी. रिजल्ट जारी होने के बाद कई बार वेबसाइट स्लो या डाउन हो जाती है तो ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप अपना रिजल्ट एसएमएस से भी देख सकते हैं. यहां आपको झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट एसएमएस (JAC Board 12th Arts Result 2025 by SMS) से देखने के तरीके के बारे में बताया जा रहा है.

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट (JAC Board 12th Arts Result 2025 Update)

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी करने के लिए किसी भी समय घोषणा की जा सकती है. हालांकि रिपोर्ट्स के आधार पर उम्मीद है कि रिजल्ट 4 जून से 10 जून के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है. बोर्ड की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर रिजल्ट की डेट बताई जाएगी. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- JAC 12th Result 2025 on Digilocker: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर, इन स्टेप्स से करें चेक

SMS से रिजल्ट (JAC Board 12th Arts Result 2025 by SMS)

अगर आपको इंटरनेट स्लो लग रहा है या वेबसाइट नहीं खुल रही है तो आप सिर्फ एक SMS भेजकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. JAC Board 12th Result 2025 OUT होने के बाद चेक करने के स्टेप्स यहां देखें-

  • स्टेप 1: अपने मोबाइल के मैसेज ऐप में जाएं.
  • स्टेप 2: नया मैसेज टाइप करें:
  • JHA12 <स्पेस> रोल नंबर
  • उदाहरण: JHA12 12345678
  • स्टेप 3: यह मैसेज 56263 नंबर पर भेजें.
  • स्टेप 4: कुछ ही सेकेंड में आपके नंबर पर पूरा रिजल्ट आ जाएगा.

JAC Board 12th Arts Result 2025 कहां देख सकेंगे?

Jharkhand Board 12th Arts Result 2025 आने के बाद चेक करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. यहां आपको ऑफिशियल वेबसाइट बताई गई हैं- 

  • jac.jharkhand.gov.in
  • jacresults.com 

यह भी पढ़ें- JAC Board 12th Arts Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट jacresults.com पर, यहां से करें चेक

The post JAC Board 12th Arts Result 2025 by SMS: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट एसएमएस से देखें, करना होगा ये काम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top