Hot News

Bihar 11th Admission 2025 Merit List: बिहार 11वीं में एडमिशन के लिए पहली लिस्ट ofssbihar.net पर, 10 जून तक करें नामांकन

Bihar 11th Admission 2025 Merit List: बिहार इंटर में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए काम की समाचार है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए पहली लिस्ट चेक कर सकते हैं. बिहार में 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2025 को शुरू हुई थी. ऐसे में आवेदन करने वाले छात्र BSEB OFSS की ऑफिशियल वेबसाइट- ofssbihar.net पर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं.

बिहार 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2025 तक चली थी. इसके लिए ऑनलाइन ही आवेदन लिए गए थे. आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से मेरिट लिस्ट चेक कर सकेंगे.

Bihar 11th Admission 2025 ऐसे करें चेक

  • मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ofssbihar.net पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notices पर क्लिक करना होगा.
  • अगले पेज पर OFSS Bihar 11th Admission 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद Check List के लिंक पर जाना होगा.
  • मेरिट लिस्ट खुल जाएगी.
  • मेरिट लिस्ट चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख सकते हैं.

पहली लिस्ट के लिए करें रजिस्ट्रेशन

बिहार 11वीं में एडमिशन के बाद नामांकन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी OFSS वेबसाइट ofssbihar.net पर उपलब्ध है. इसके बाद नामांकन के लिए 4 जून से 10 जून तक का समय मिलेगा. इसके बाद सीट अलॉटमेंट से जुड़ी अपडेट 11 जून 2025 तक जारी होगी.

जिन छात्रों का चयन बिहार इंटर एडमिशन के लिए जारी पहली लिस्ट में होता है उन्हें नया विकल्प भरने या पूर्व के विकल्प में बदलाव करने का मौका मिलेगा. इसके लिए 4 जून से 10 जून 2025 तक का समय मिलता है. अन्य जानकारी के लिए कैंडिडेट्स हेल्पलाइन नंबर 0612 2230009 पर संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: नवोदय विद्यालय क्लास 6 एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, navodaya.gov.in पर करें अप्लाई

The post Bihar 11th Admission 2025 Merit List: बिहार 11वीं में एडमिशन के लिए पहली लिस्ट ofssbihar.net पर, 10 जून तक करें नामांकन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top