Hot News

Patna JP Setu: पटना के जेपी सेतु पर धूं-धूं कर जली गाड़ियां, कार और पिकअप की टक्कर में लगी भीषण आग

Patna JP Setu: पटना के जेपी सेतु पर गुरुवार को एक कार और पिकअप वैन की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई, जिससे दोनों वाहन जलकर राख हो गए. टक्कर के तुरंत बाद आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में दोनों गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं. गनीमत रही कि कार चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली.

तुरंत पाया गया काबू

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

लग गया जाम

इस दुर्घटना की वजह से जेपी सेतु पर भारी जाम लग गया. पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. मरीन ड्राइव पर भी इसका असर देखने को मिला और वहां भी ट्रैफिक जाम हो गया.

मिली जानकारी के मुताबिक सबसे पहले कार के इंजन में आग लगी, जो धीरे-धीरे फैलते हुए पास खड़ी पिकअप वैन तक पहुंच गई. दोनों वाहन जलकर कबाड़ में तब्दील हो गए. फिलहाल इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार से गुजरेगी एक और वंदे हिंदुस्तान ट्रेन, हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर महज इतने देर में होगा पूरा

The post Patna JP Setu: पटना के जेपी सेतु पर धूं-धूं कर जली गाड़ियां, कार और पिकअप की टक्कर में लगी भीषण आग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top