Dhanbad news: अंतर रेल मंडलीय दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता गुरुवार को धनबाद रेलवे ऑडिटोरियम में शुरू हुई. शुरुआत धनबाद मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र एवं पूर्व मध्य रेल स्त्री कल्याण संगठन धनबाद की अध्यक्ष प्रिया मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर की. मौके पर संगठन की अन्य सदस्य, मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. धनबाद मंडल, समस्तीपुर मंडल, सोनपुर मंडल, दानापुर मंडल, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल एवं हाजीपुर मुख्यालय के प्रतिभागी विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं. इस दौरान एकल नृत्य (शास्त्रीय नृत्य यथा-भरत नाट्यम, कथक, कुचिपुड़ी, कथकली, मणिपुरी, ओडिशी आदि), समूह नृत्य (सुगम / लोक नृत्य), शास्त्रीय संगीत (हिन्दुस्तानी शैली या कर्नाटक शैली में से कोई एक), सुगम संगीत (भजन, गीत या गजल), वाद्ययंत्र(हिंदुस्तानीय शास्त्रीय, सुगम संगीत), नाटक (एकांकी) आदि से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Dhanbad news: अंतर रेल मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू appeared first on Naya Vichar.

