Hot News

Dhanbad news: द डीएमसी मॉल की 69 दुकानों की बंदोबस्ती 18 को

Dhanbad news: द डीएमएसी मॉल (बैंक मोड़) की 69 दुकानों की ऑनलाइन बंदोबस्ती 18 जून को होगी. एमएसटीसी के पोर्टल पर ऑनलाइन बिडिंग होगी. द डीएमसी मॉल की दुकानों की बंदोबस्ती में भाग लेने के लिए लाभुकों को 1180 रुपये भुगतान कर एमएसटीसी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. शुक्रवार से रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खोला जायेगा. 17 तक रजिस्ट्रेशन कराना है. 18 जून को दोपहर 12 बजे से लेकर शाम चार बजे तक ऑनलाइन बिडिंग होगी. जी प्लस थ्री फ्लोर का द डीएमसी मॉल है. दो बेसमेंट है, जहां वाहनों की पार्किंग होगी. यहां 200 से लेकर 5000 वर्ग फुट की दुकानें है. थर्ड फ्लोर पर ऑफिस व रेस्टोरेंट के लिए रखा गया है.

नौ साल के लिए की जायेगी बंदोबस्ती :

मॉल की दुकानों की बंदोबस्ती नौ साल के लिए की जायेगी. प्रत्येक साल भाड़ा में पांच प्रतिशत की वृद्धि होगी. ऑनलाइन बिडिंग में दुकान का जो भाड़ा तय होगा. एक साल के भाड़े का दस प्रतिशत राशि सिक्युरिटी मनी के तौर पर नगर निगम में जमा करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad news: द डीएमसी मॉल की 69 दुकानों की बंदोबस्ती 18 को appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top