Hot News

नंगा कर जूतों की माला पहना बाजार में घुमाया, चॉकलेट चोरी के आरोप में बच्चों को मिली तालिबानी सजा

Bihar News: सीतामढ़ी. बिहार के सीतामढ़ी जिले से मानवता को शर्मसार करनेवाला मामला सामने आया है. मेजरगंज में एक किराना दुकानदार ने 5 बच्चों पर दुकान से चॉकलेट चुराने का आरोप लगाकर तालिबानी सजा दी है. दुकानदार ने गुरुवार को पांचों बच्चों को घर से बुलाकर पहले पीटा. इसके बाद उन्हें उनके कपड़े उतार कर जूते-चप्पल की माला पहनाई और चेहरे पर चूना पोत कर बाजार में घुमाया. आरोपी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया.

पीड़ित बच्चों की उम्र 10 से 12 साल

पीड़ित बच्चों की उम्र 10 से 12 साल के बीच है. वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मलाही गांव निवासी दुकानदार नागेश्वर शर्मा, उसके बेटे प्रकाश कुमार और वीडियो बनानेवाले ग्रामीण कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. ग्रामीणों के अनुसार झंडा चौक स्थित किराना दुकान में बुधवार की रात चॉकलेट चोरी की घटना हुई थी. इसके बाद दुकानदार ने अपने बेटे के साथ मिलकर पांचों बच्चों को घर से बुलाकर अमानवीयता की. घटना से ग्रामीणों में जबर्दस्त आक्रोश है.

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अमित रंजन ने सदर एसडीपीओ-1 रामकृष्णा को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया. इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों की धर-पकड़ की. एसपी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. पुलिस वीडियो वायरल करनेवाले को भी चिह्नित कर रही है. उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन

The post नंगा कर जूतों की माला पहना बाजार में घुमाया, चॉकलेट चोरी के आरोप में बच्चों को मिली तालिबानी सजा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top