Hot News

दरभंगा जंक्शन पर फर्जी ADRM साहेब गिरफ्तार, खुद को समस्तीपुर का अधिकारी बताकर कर रहे थे यात्रा

Bihar: दरभंगा में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की एसी बोगी से एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो खुद को समस्तीपुर का असिस्टेंट डिविजनल रेलवे मैनेजर (ADRM) बताकर यात्रा कर रहा था. गुप्त सूचना मिलने के बाद दरभंगा रेलवे पुलिस, राजकीय रेल थाना और CTTI की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आरोपित को पकड़ लिया.

पहचान पत्र मांगने पर आरोपी ने मचाया हंगामा

जांच के दौरान जब आरोपी से पहचान पत्र मांगा गया, तो उसने हंगामा करना शुरू कर दिया. बाद में सख्त पूछताछ में उसने अपना असली नाम दुर्गा कांत चौधरी और मधुबनी जिले के नोहान बढ़ियाम गांव का निवासी होना स्वीकार किया. पहले उसने अपना नाम आलोक कुमार झा बताया था.

रेलवे पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी को भेजा जाएगा कोर्ट

इस मामले में सीटीटीआई दरभंगा के चंदेश्वर राय ने शिकायत दर्ज कराई है. RPF दरभंगा के पोस्ट इंचार्ज पुखराज मीना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है और उसे समस्तीपुर रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Also Read: सिर दर्द से परेशान स्त्री ने खाई सल्फास, अस्पताल जाते ही चोरों ने साफ कर दिया पूरा घर

रेलवे सुरक्षा में सख्ती जारी, ऐसे मामलों पर लगाम

रेलवे सुरक्षा बल लगातार ऐसी फर्जी गतिविधियों पर नकेल कसे हुए हैं. यात्रियों और रेल कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे पुलिस समय-समय पर सघन जांच करती रहती है ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी और सुरक्षा उल्लंघन को रोका जा सके.

The post दरभंगा जंक्शन पर फर्जी ADRM साहेब गिरफ्तार, खुद को समस्तीपुर का अधिकारी बताकर कर रहे थे यात्रा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top