Hot News

Bihar Police: पटना के 35 पुलिसकर्मियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई, SSP ने मांगा जवाब

Bihar Police: पटना पुलिस मुख्यालय ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कड़े निर्देश जारी किए थे, लेकिन ज़मीनी स्तर पर इनका पालन होते नहीं दिख रहा है. कंकड़बाग, बुद्धा कॉलोनी और पाटलिपुत्र थाने के 35 पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग ड्यूटी में शामिल नहीं हुए. इस गंभीर लापरवाही के चलते SSP ने तीनों थानेदारों से जवाब मांगा है और बड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है.

बुद्धा कॉलोनी में SSP ने की औचक जांच, सादी वर्दी में मिली गैरहाजिरी

एसएसपी अवकाश कुमार ने खुद बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने एक ASI और एक सिपाही को सादी वर्दी में वाहन चेकिंग ड्यूटी से गैरहाजिर पाया. इस पर मौके पर ही दोनों अधिकारियों को जवाबदेही के लिए नोटिस दिया गया. SSP ने साफ कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

अपराध नियंत्रण में पुलिस की लापरवाही, जनता की सुरक्षा को खतरा

पुलिस कप्तान का कहना है कि वाहन चेकिंग ड्यूटी से भागना न केवल विभागीय नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे आम जनता की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी कि कोई भी इस तरह की लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी.

Also Read: सिर दर्द से परेशान स्त्री ने खाई सल्फास, अस्पताल जाते ही चोरों ने साफ कर दिया पूरा घर

आगे की कार्रवाई पर बनी रहेगी नजर

SSP ने तीनों थानेदारों से स्पष्टीकरण तलब किया है. बताया जा रहा है कि जांच के बाद यदि लापरवाही की पुष्टि होती है तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. इस मामले पर पुलिस विभाग की कड़ी निगरानी जारी है.

The post Bihar Police: पटना के 35 पुलिसकर्मियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई, SSP ने मांगा जवाब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top