Hot News

Paneer Noodle Recipe: मिनटों में बनाएं टेस्टी पनीर नूडल्स, इंडो-चाइनीज स्वाद का असली मजा अब घर पर ही

Paneer Noodle Recipe: जब भी इंडो-चाइनीज खाने का मन होता है, तो ज्यादातर लोग सीधे रेस्टोरेंट की ओर भागते हैं. फिर इसमें समय के साथ-साथ पैसे भी बहुत खर्च होते हैं. ऐसे में अगर आप भी यही करते हैं, तो अब रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर पर भी पाना आपके लिए आसान हो गया है. जी हां. हम लेकर आए हैं पनीर नूडल्स की एक ऐसी रेसिपी जिसे आप मिनटों में बना सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे. तो चलिए, जानते हैं कि कैसे आप मिनटों में टेस्टी और झटपट पनीर नूडल्स बना सकते हैं.

सामग्री

  • नूडल्स (उबाले हुए) – 1 पैकेट
  • तेल – 3 बड़े चम्मच
  • अदरक (बारीक कटा हुआ) – 1 बड़ा चम्मच
  • लहसुन (बारीक कटा हुआ) – 1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 3
  • पत्ता गोभी (पतली कटी हुई) – ½ कप
  • गाजर (पतली कटी हुई) – 1
  • बीन्स (पतली कटी हुई) – 6
  • पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ) – 1 कप
  • टोमैटो सॉस – 3 बड़े चम्मच
  • सिरका – 1 छोटा चम्मच
  • सोया सॉस – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • काली मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • अजीनोमोटो (ऐच्छिक) – एक चुटकी
  • हरा प्याज (बारीक कटा हुआ) – थोड़ा सा

विधि

  1. सबसे पहले एक कढ़ाईमें तेल डालें और तेज आंच पर गरम करें. तेल इतना गरम करें कि उसमें से हल्का धुआं निकलने लगे.
  2. अब इसमें बारीक कटा हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालें. इन्हें एक मिनट तक भूनें ताकि इनकी खुशबू अच्छे से आ जाए.
  3. फिर इसमें पतली कटी हुई गाजर, पत्ता गोभी और बीन्स डालें. इन सब्जियों को तेज आंच पर करीब 2 मिनट तक भूनें. इससे सब्जियां हल्की पक जाएंगी लेकिन करारी बनी रहेंगी.
  4. अब इसमें स्वाद अनुसार नमक और थोड़ा सा चीनी डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें ताकि स्वाद बराबर फैले.
  5. इसके बाद पनीर के टुकड़े डालें और 2 से 3 मिनट तक भूनें. पनीर हल्का सुनहरा और थोड़ा कुरकुरा हो जाएगा.
  6. अब इसमें सोया सॉस, टोमैटो सॉस और सिरका डालें. इन सबको अच्छी तरह से मिलाएं ताकि सभी फ्लेवर नूडल्स में अच्छे से घुल जाएं.
  7. फिर पहले से उबाले हुए नूडल्स डालें. ऊपर से काली मिर्च पाउडर डालें और सभी चीजों को अच्छे से टॉस करें या मिलाएं.
  8. अब अंत में बारीक कटा हुआ हरा प्याज डालें और हल्के हाथ से एक बार फिर मिला लें.
  9. गरमा गरम नूडल्स को सर्विंग बाउल में निकालें और तुरंत परोसें.

ये भी पढ़ें: Paneer Bread Roll Recipe: घर पर आसानी से बनाएं टेस्टी पनीर ब्रेड रोल, शाम के स्नैक्स और बच्चों के टिफिन के लिए परफेक्ट

ये भी पढ़ें:  Manchurian Fried Rice: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी और क्रिस्पी वेज मंचूरियन फ्राइड राइस, जानिए आसान तरीका

The post Paneer Noodle Recipe: मिनटों में बनाएं टेस्टी पनीर नूडल्स, इंडो-चाइनीज स्वाद का असली मजा अब घर पर ही appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top