Hot News

बांका: चुनाव से पहले बांकावासियों को मिला बड़ा तोहफा, स्वास्थ्य मंत्री ने की ये घोषणा

बांका: बिहार के स्वास्थ्य व विधि विभाग के मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को कहा कि बांका में बनने वाला मेडिकल कॉलेज और अस्पताल 430 बेड का होगा. इसके अलावा इस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सौ शिशु पढ़ाई भी कर सकेंगे. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को 25 एकड़ जमीन स्थानांतरित कर दिया गया है.

शिशु यहां कर सकेंगे मेडिकल की पढ़ाई

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पहले बच्चों को दूसरे राज्यों में जाकर नर्सिंग की पढ़ाई करनी पड़ती थी, लेकिन अब स्थिति ऐसी नहीं है. यहां पर बन रहे मेडिकल कॉलेज में भी नर्सिग की पढ़ाई होगी. इसके पहले मंत्री ने 6.85 करोड़ की लागत से बनने वाले 16 स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र (प्री फैब) का शिलान्यास किया.

जल्द दूर होगा डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफों की कमी

मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिले, इसके लिए वे लोग काम कर रहे हैं. अस्पतालों में समय पर दवा पहुंचाने में आज बिहार पहले नंबर पर है. इसके लिए पूरे बिहार में 180 गाड़ियां दी गई है. बांका में तीन गाड़ियां अस्पतालों में दवा पहुंचाने के लिए लगाई गई है. डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफों की कमी को जल्द ही दूर किया जाएगा. इसके लिए नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

दवा की है पर्याप्त व्यवस्था

उन्होंने कहा कि अभी सदर अस्पताल में 364 व सीएचसी में 294 दवाएं, पीएचसी में 162 दवाएं, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 153 और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर 126 तरह की दवाएं उपलब्ध है.

इसे भी पढ़ें: Patna: तीन आभूषण कारोबारियों के यहां छापा, 70 किलो सोना, 5500 किलो चांदी देख अधिकारियों के उड़े होश!

The post बांका: चुनाव से पहले बांकावासियों को मिला बड़ा तोहफा, स्वास्थ्य मंत्री ने की ये घोषणा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top