Hot News

एक ऐसा कैदी, जिसकी रिहाई पर खुद राज्यपाल ने लगाई रोक, क्या है इसकी कहानी?

लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी फरहान, जो बांग्लादेश से संचालित फिदायीन आतंकी संगठन हरकत-उल-जेहाद-अल-इस्लामी (HuJI) के आतंकियों को हिंदुस्तान में घुसपैठ कराने में संलिप्त था, अब जेल से समयपूर्व रिहा नहीं हो सकेगा. राज्यपाल ने उसकी समयपूर्व रिहाई की याचिका को खारिज कर दिया है. फरहान वर्तमान में वाराणसी जेल में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है.

2006 में गिरफ्तार, 2008 में उम्रकैद की सजा

फरहान को वर्ष 2006 में चार साथियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उस पर आरोप था कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बांग्लादेश से फिदायीन आतंकियों को हिंदुस्तान में घुसपैठ कराई थी. यह आतंकी संगठन देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त था. मामले की सुनवाई के दौरान लखनऊ की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 23 जनवरी 2008 को फरहान को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.

अब तक 19 साल की सजा काट चुका है फरहान

वाराणसी जेल में बंद फरहान ने लगभग 19 वर्ष की सजा काट ली है. इसके बाद उसने समयपूर्व रिहाई के लिए याचिका दाखिल की थी. उसकी याचिका की समीक्षा के दौरान लखनऊ जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और प्रोबेशन बोर्ड ने उसकी रिहाई की संस्तुति नहीं की.

हाईकोर्ट में अपील अभी लंबित, शासन ने जारी किया आदेश

फरहान की सजा के खिलाफ अपील फिलहाल हाईकोर्ट में लंबित है. इसके बावजूद राज्यपाल ने उसकी याचिका को खारिज करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे गम्भीर अपराध में शामिल व्यक्ति की समयपूर्व रिहाई संभव नहीं है. शासन ने इस संबंध में कारागार विभाग को आवश्यक आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि फरहान की रिहाई की प्रक्रिया पूरी तरह से निरस्त रहे.

The post एक ऐसा कैदी, जिसकी रिहाई पर खुद राज्यपाल ने लगाई रोक, क्या है इसकी कहानी? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top