Hot News

‘6 जून पाकिस्तान के लिए कयामत की रात’ जम्मू कश्मीर से गरजे पीएम मोदी

PM Modi Attack On Pakistan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर को आधुनिक हिंदुस्तान की ताकत और एकता का नया प्रतीक सौंपते हुए विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल ‘चिनाब ब्रिज’ का भव्य उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने हिंदुस्तान का तिरंगा लहराते हुए राष्ट्र को यह संदेश दिया कि अब कश्मीर की नई पहचान विकास, कनेक्टिविटी और आत्मनिर्भरता है.

उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कटरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जहाँ उन्होंने पाकिस्तान की नीतियों और आतंकवाद के समर्थन को लेकर कड़ी आलोचना की उन्होंने कहा, “पाकिस्तान मानवता और गरीबों की रोज़ी-रोटी का विरोधी है. उन्होंने कश्मीर के युवा आदिल को भी मार डाला. पाकिस्तान की साजिश कश्मीर को बर्बाद करने की थी. कई पीढ़ियों को उन्होंने आतंक के अंधेरे में झोंक दिया.”

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र और तीखा संदेश

प्रधानमंत्री ने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए कहा कि “6 मई की रात आतंकियों पर कयामत बनकर हिंदुस्तानीय सुरक्षा बल टूट पड़े. जब-जब पाकिस्तान इसका नाम लेगा, उसे अपनी दर्दनाक शिकस्त याद आएगी.” उन्होंने बताया कि पाकिस्तान बौखलाहट में कश्मीर के गुरुद्वारे और मस्जिदों पर भी हमला करवा रहा है, जो उसके दोहरे चेहरे को उजागर करता है. पाकिस्तानी फौज और आतंकियों ने कभी नहीं सोचा था कि हिंदुस्तान, पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर इस तरह वार करेगा. वर्षों की मेहनत से उन्होंने आतंक की जो इमारतें बनाई थीं, वो कुछ ही मिनटों में खंडहर में बदल गईं.”

46 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि आज जम्मू-कश्मीर को न केवल दो ऐतिहासिक रेलवे पुल मिले हैं. चिनाब ब्रिज और अंजी खड्ड ब्रिज, बल्कि दो नई वंदे हिंदुस्तान ट्रेनें भी मिली हैं। उन्होंने कहा, “उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे प्रोजेक्ट सिर्फ एक रेल लाइन नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर की नई ताकत की पहचान है. ये हिंदुस्तान की नई शक्ति का उद्घोष है.”

The post ‘6 जून पाकिस्तान के लिए कयामत की रात’ जम्मू कश्मीर से गरजे पीएम मोदी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top