Hot News

Bhojpuri: इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेज के साथ हो रहे भेदभाव पर रानी चटर्जी ने जताई नाराजगी, कहा – ‘हमें सम्मान और पहचान…’

Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रानी चटर्जी के नए फिल्म ‘अम्मा’ का पोस्टर जारी हुआ है. इस फिल्म में मां और शिशु की कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें रानी लीड रोल में नजर आएंगी. इसके बाद उन्होंने एक पॉडकास्ट में भोजपुरी इंडस्ट्री और अवॉर्ड फंक्शन्स को लेकर अपनी नाराजगी जताई है. करीब 22 साल से रानी इस इंडस्ट्री में अभिनय कर रही है. लेकिन उन्हें अभी तक वो सम्मान और पहचान नहीं दी गई है, जिसकी वो हकदार है. ‘का हाल बा’ नामक यूट्यूब चैनल के एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी दिल की बात रखी और कई बातों को साझा कोई है.  

इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेज को सम्मान नहीं मिलता 

रानी चटर्जी ने कहा कि आज भी जब कोई बड़ा अवॉर्ड शो होता है, तो सिर्फ हीरोज को बुलाया जाता है और उन्हें सम्मानित किया जाता है. कई बार मंच पर मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ जैसे स्टार्स को 20 साल के योगदान के लिए अवॉर्ड दिया गया, लेकिन किसी ने एक बार भी यह नहीं पूछा कि रानी चटर्जी, रिंकू घोष या पाखी हेगड़े कहां हैं? ये लोग भूल जाते हैं कि हमने भी इस इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया है. हम भी 20 साल से काम कर रहे हैं, लेकिन कभी हमारा जिक्र नहीं होता.

‘ये केवल चमचागिरी और पैसे कमाने…’

रानी ने किसी अवॉर्ड फंक्शन का नाम नहीं लिया है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह कुछ साल पहले दुबई में हुए एक अवॉर्ड शो की बात कर रही थी. उस शो में बड़े-बड़े मेल एक्टर्स को सम्मानित किया गया था, लेकिन एक्ट्रेसेस को मंच पर बुलाने या उनके योगदान को सराहने की बात तक नहीं की गई थी. रानी ने आगे कहा कि ये केवल चमचागिरी और पैसे कमाने का जरिया बन गया है, असली टैलेंट की कद्र नहीं होती है. उनकी यह बात सोशल मीडिया पर चर्चा में है और लोगों ने भी एक्ट्रेसेस के साथ हो रहे इस भेदभाव पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: काजल राघवानी का नया गाना ‘परफ्यूम लगाके साड़ी में’ हुआ रिलीज, फैंस में दिखा जबरदस्त क्रेज

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: खेसारी लाल यादव की फिल्म का वीडियो हुआ वायरल, सफेद बाल और दाढ़ी में शर्टलेस दिखे एक्टर

The post Bhojpuri: इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेज के साथ हो रहे भेदभाव पर रानी चटर्जी ने जताई नाराजगी, कहा – ‘हमें सम्मान और पहचान…’ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top