Hot News

Road Accident : पूजा करने भद्रकाली मंदिर जा रहा था परिवार, सड़क दुर्घटना में पत्नी और पुत्र घायल

Road Accident | इटखोरी, विजय शर्मा : हजारीबाग रोड के लोरम मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना में डाल्टेनगंज बिजली विभाग के जीएम सुनील कुमार की पत्नी बैजंती देवी और पुत्र सागर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया. इस हादसे में बैजंती देवी के दोनों पैर और माथे पर गंभीर चोटें आयी है, जबकि उनके बेटे का एक हाथ फ्रेक्चर हो गया है.

जानवर को बचाने में हुई दुर्घटना

जानकारी के अनुसार जीएम सुनील कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पूजा करने के लिए मां भद्रकाली मंदिर जा रहे थे. इसी दौरान रोड पर जानवर को बचाने के दौरान उनकी गाड़ी पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के स्थानीय कर्मी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

लोरम मोड़ बन गया है दुर्घटना जोन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोई प्रशासनी एम्बुलेंस नहीं होने के कारण घायलों को गैर प्रशासनी एम्बुलेंस से रांची लाया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि लोरम मोड़ से खगरा तालाब तक दुर्घटना जोन बन गया है. इस रास्ते पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है. अब तक कई हादसों में लोगों की जान भी जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें

Rath Yatra: रथयात्रा पर भव्य होगा रांची का नजारा, प्रभु जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

रांची के सभी पुलिस स्टेशन और थाना प्रभारियों के नंबर एक क्लिक पर, अभी करें नोट और रहें सुरक्षित

Maiya Samman Yojana: रांची में लाभुकों के खाते में आये 2500 रुपये, अगर आपको नहीं मिला तो तुरंत करें ये काम

The post Road Accident : पूजा करने भद्रकाली मंदिर जा रहा था परिवार, सड़क दुर्घटना में पत्नी और पुत्र घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top