Hot News

बरसात के समय ओवरब्रिज के नीचे भरेगा पानी

मोहनिया शहर. वाराणसी से औरंगाबाद तक एनएच-19 के चौड़ीकारण के साथ जगह-जगह ओवरब्रिज व अंडरपास का निर्माण कराया गया है. लेकिन सड़क निर्माण कंपनी द्वारा ओवरब्रिज के सतह का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण कई ओवरब्रिज में पानी भर जा रहा है. मालूम हो कि अभी बरसात शुरू नहीं हुई है. लेकिन शुक्रवार को हुई हल्की बारिश के बाद पुसौली बाजार के पश्चिम किनारे एनएच पर बनाये गये ओवरब्रिज के नीचे जलजमाव हो गया. इसके साथ ही सर्विस सड़क से लेकर ओवरब्रिज में कीचड़ तक पसर गया. इससे राहगीरों को काफी परेशान रहे. बता दें कि पुसौली बाजार और परमालपुर गांव के जाने वाली सड़क के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर ओवरब्रिज बनाया गया है. लेकिन, दोनों तरफ की सर्विस सड़क से ओवरब्रिज का सतह नीचे होने से हमेशा पानी लगता है. इससे काफी परेशानी होती है. इसके साथ ही इस तरह का नजारा मोहनिया प्रखंड के अमेठ गांव के लिए बनाया गया रेलवे लाइन पर अंडर पास भी देखने को मिलता है, जहां बरसात के समय पानी भर जाता है. काफी मशक्कत के बाद लोग पार करते हैं. #हल्की बरसात में ही ओवरब्रिज के नीचे पसरा कीचड़

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बरसात के समय ओवरब्रिज के नीचे भरेगा पानी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top