Hot News

पुरुषोत्तमपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

चैनपुर. थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट में एक वृद्ध सहित दो स्त्री गंभीर रूप से घायल हुई, जिन्हें परिजनों द्वारा चैनपुर थाना लाया गया. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. इलाज के बाद घायल पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी मंतोष बिंद की पत्नी लीलावती देवी द्वारा थाने में आवेदन देते हुए गांव के ही पांच लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर द्वारा की गयी छापेमारी के दौरान सभी पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया. गिरफ्तार लोगों में पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी पिंटू गोंड, सोनू गोंड, रजिंद्र गोंड, उपेंद्र गोंड व मनीष गोंड शामिल है. इस मारपीट मामले में आवेदन देकर लीलावती देवी ने बताया कि वह सास संजू देवी के साथ घर के दरवाजे पर बैठी थी, तभी गांव के ही पिंटू गोंड, सोनू गोंड, रजींद्र गोंड, उपेंद्र गोंड व मनीष गोंड आये और गाली गलौज करने लगे. गाली देने से सास ने मना किया, तो सभी मिलकर सास के साथ मारपीट करने लगे. मारपीट के दौरान सास को गंभीर चोट आयी, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी. वह सास को बचाने के लिए दौड़ी, तो सभी उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उन्हें भी चोट आयी. थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि स्त्री के दिये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर सभी पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया और मेडिकल जांच के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया. # पुलिस ने छापेमारी कर पांच आरोपितों को किया गिरफ्तार

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पुरुषोत्तमपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top