Hot News

एनएच 106 पर हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत, चार घायल

सिंहेश्वर . थाना क्षेत्र अंतर्गत बैहरी पंचायत के बुढ़ावे स्थित एनएच 106 पर शुक्रवार को हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक बच्चा सहित चार लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान बुढ़ावे वार्ड 12 निवासी शंकर कुमार चौहान के रूप में हुई. शंकर के चचेरे भाई मिट्ठू चौहान ने बताया कि शंकर की बहन की शादी गुरुवार को हुई थी. सुबह बहन के साथ शंकर व राजू सुपौल जिला अंतर्गत सितवा गांव जाने वाले था. इसी बीच बुढ़ावे में हाइवा बीआर 09 जीसी 4590 की चपेट में बाइक सवार आ गया, जिससे शंकर व राजू घायल हो गया. इस दौरान शंकर की बाइक से दूसरे बाइक से टकरा गयी, जिससे त्रिवेणीगंज वार्ड 18 निवासी बाइक सवार अफरोज कुमार, मोमिना खातून व एक बच्चा घायल हो गयी. सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. जहां शंकर की मौत इलाज के दौरान हो गयी. राजू को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. इधर, थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि हाइवा के चालक बिहारशरीफ नालंदा पावापुरी 12 अश्लोक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. घर से डोली के बाद उठी अर्थी घर से बहन की डोली उठने के बाद एक अर्थी भी उठ गयी. जानकारी के अनुसार बैहरी पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी दिनेश चौहान की पुत्री की शादी गुरुवार की रात को थी. सुबह उसका पुत्र शंकर चौहान गांव के एक युवक पटनिया चौहान का पुत्र राजु चौहान के साथ के साथ लोकनिया में बहन के साथ जा रहा था. दोनों बाइक पर सवार होकर जा रहा था. बैहरी में ईंट भट्ठा के पास हाइवा ने बाइक में धक्का मार दिया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post एनएच 106 पर हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत, चार घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top