Hot News

एकजुट हो नशामुक्त समाज का निर्माण करें

सेन्हा. प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिला पंचायती राज पदाधिकारी के निर्देशानुसार नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु मुखिया, पंचायत सचिव एवं सीएससी संचालकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रशिक्षक आशा देवी ने प्रतिभागियों को नशामुक्ति के महत्व पर जानकारी देते हुए कहा कि सभी लोगों को मिल-जुलकर समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए. प्रशिक्षण के दौरान आशा देवी ने नशा के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मादक पदार्थों का सेवन युवाओं को मुख्यधारा से भटका रहा है और बुजुर्ग वर्ग भी इसके कारण शारीरिक व आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि नशा की वजह से ग्रामीण परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. प्रशिक्षण में बताया गया कि 10 जून से 26 जून तक नशामुक्ति सप्ताह के तहत पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए मुखिया, पंचायत सचिव और सीएससी संचालकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गयी. प्रशिक्षण में डॉली तिर्की, संगीता गाड़ी, सुजीत उरांव, नागमनी उरांव, आरती चेरमाको, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, माही कुमारी समेत कई अन्य प्रतिभागी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post एकजुट हो नशामुक्त समाज का निर्माण करें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top