Hot News

केजरीवाल ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, चुनाव से पहले रखी 4 मांग

Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं, और चुनाव प्रचार के दौरान नेतृत्वक दल एक-दूसरे पर धनबल का इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं. इसी बीच, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को चुनाव आयोग को एक पत्र लिखकर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में अपने कार्यकर्ताओं पर हो रहे कथित हमलों का मुद्दा उठाया है. अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के सामने 4 मांगे रख दी है.

चिट्ठी में केजरीवाल ने चुनाव आयोग से चार प्रमुख मांगें रखी

  • नई विधानसभा में स्वतंत्र चुनाव पर्यवेक्षकों (इंडिपेंडेंट इलेक्शन ऑब्जर्वर्स) की नियुक्ति की जाए
  • आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
  • ऐसी घटनाओं में लिप्त पुलिस अधिकारियों को तुरंत निलंबित किया जाए
  • भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, जो हमले के लिए जिम्मेदार हैं

AAP विधायक ने लगाया हमले का आरोप

इसके अलावा, रिठाला विधानसभा क्षेत्र से आप के विधायक और प्रत्याशी महेंद्र गोयल ने आरोप लगाया है कि प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया और मारपीट की. आप ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे चुनावी हिंसा और गुंडागर्दी करार दिया है.

अरविंद केजरीवाल ने इस हमले को लेकर कहा कि भाजपा हार के डर से अब गुंडागर्दी पर उतर आई है और महेंद्र गोयल पर हमले के पीछे भाजपा का हाथ है. उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे पार्टी के नेताओं के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया.

यह भी पढ़ें.. विदेश जाने पर जयशंकर को क्यों आती है शर्म? क्या है इसके पीछे का कारण

The post केजरीवाल ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, चुनाव से पहले रखी 4 मांग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top