IND vs ENG 5th T20I: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में 37 गेंद पर जोरदार शतक जड़ दिया है. उन्होंने 37 गेंद पर 10 छक्के और 5 चौके लगाकर अपना शतक पूरा किया. वह हिंदुस्तान के लिए सबसे तेज टी20 आई शतक जड़ने के मामले में संजू सैमसन से आगे निकल गए हैं, लेकिन रोहित शर्मा से पीछे रह गए. सैमसन ने 40 गेंद पर शतक जड़ा है, जबकि रोहित के नाम 35 गेंद पर टी20 शतक है.
सबसे कम ओवरों में शतक पूरा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने 10.1 ओवर में शतक पूरा किया. यह किसी भी टीम के बल्लेबाज की ओर से सबसे कम ओवर में पूरा किया गया शतक है. अभिषेक से पहले 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरियन में क्विंटन डिकॉक ने 10.2 ओवर में अपना शतक पूरा किया था. इस प्रकार अभिषेक दुनिया के पहले बल्लेबाज बनें, जिसने सबसे कम ओवर में शतक पूरा किया.
एकबार फिर दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपियन बना हिंदुस्तान, इस बार बेटियों ने बुलंद किया झंडा
टी20आई में पूर्ण सदस्य टीमों के खिलाफ सबसे तेज शतक
35 गेंद – डेविड मिलर बनाम बांग्लादेश, पोटचेफस्ट्रूम 2017
35 गेंद – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर 2017
37 गेंद – अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2025
39 गेंद – जॉनसन चार्ल्स बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन 2023
40 गेंद – संजू सैमसन बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद 2024
What a knock from #AbhishekSharma! 🙌🏻💥
He’s just hit a brilliant century off just 37 balls.
📺 Start watching FREE on Disney+ Hotstar: https://t.co/ZbmCtFSvrx#INDvENGOnJioStar 👉 5th T20I LIVE NOW on Disney+ Hotstar & Star Sports! | #KhelAasmani pic.twitter.com/a9yhUUW6kC
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 2, 2025
The post Watch Video: अभिषेक शर्मा ने अंग्रेजों से वसूला ‘लगान’, 37 गेंद पर शतक जड़ मचाया हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

